Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : आचार संहिता का उल्लंघन हो तो आप भी करें शिकायत, ये एप्स करेंगे मदद

लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम की घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 : आचार संहिता का उल्लंघन हो तो आप भी करें शिकायत, ये एप्स करेंगे मदद
X

लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम की घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में होंगे। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

टेक्नोलॉजी के साथ ही अब चुनाव भी हाइटेक हो चुके हैं। मतदाताओं की परेशानियों को हल करने के लिए चुनाव आयोग ने कई एप्स बनाए हैं। इन एप्स से आम जनता मतदाता सूची में अपने नाम के साथ आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी सीधे चुनाव आयोग को दे सकेंगे।

फिच ने देश की को लेकर किया बड़ा ऐलान, जीडीपी ग्रूथ घटकर हुई 6.80 प्रतिशत

आइए जानते हैं कौनसे हैं वे एप्स और कैसे कर सकते हैं आप इनका इस्तेमाल।

सी विजिल एप से फोटो-वीडियो भेज चुनाव आयोग से करें शिकायत

सी विजिल एप का अर्थ है सिटीजन विजिल। उम्मीदवारों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने के लिए अब चुनाव आयोग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सी विजल एप के जरिए अब सीधे इसकी सूचना चुनाव आयोग को दी जा सकती है।

इस एप पर जाकर आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी फोटो अथवा छोटे से वीडियो अपलोड करके दी जा सकती है।

पीडब्ल्यूडी एप करेगा दिव्यांगों की मदद, अधिकारी हल करंेगे परेशानी

यह एप विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है। इस एप से दिव्यांग व्यक्ति नया रजिस्ट्रेशन, घर का पता, नाम के साथ ही अन्य जरूरी सूचनाओं में बदलाव करवा सकता है।

इसके जरिए वह स्वयं को दिव्यांग होने की जानकारी भी दे सकता है। नागरिक अगर अपने संपर्क की सूचना बीएलओ को देता है तो अधिकारी घर आकर सारी परेशानियों को हल करेगा। दिव्यांग मतदान केंद्र पर जानें में अगर सक्षम नहीं है तो बूथ अधिकारी व्हील चेयर का भी बंदोबस्त करेगा।

सुविधा कैंडिडेट एप से उम्मीदवारों को मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारियां

इस एप से उम्मीदवार अपने नामंकन की स्थिति के साथ ही चुनाव के दौरान कई महत्वपूर्ण मंजूरी ले सकता है। विशेष रूप से इस एप का फायदा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को ही मिल पाएगा, लेकिन इसके लिए उम्मीदवार को पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसकी मंजूरी लेनी पड़ेगी।

इसके बाद ही मोबाइल नंबर पर जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकता है।

वोटर हेल्पलाइन एप:

इस एप मतदाता अपना नाम वोटर लिस्ट में बिना कहीं जाए डलवा सकता है। इसके साथ ही ऑनलाइन फार्म भर कर अपने आवेदन की जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। नागरिक मतदाता सूची से संबंधित शिकायत, फार्म, नतीजे इस एप से उसे मिल सकती है।

Google Doodle Today: Google ने मश्हूर संगीतकार जोहान सेबेस्टियन पर पहला AI डूडल बनाया

समाधान पोर्टल एप :

इस पोर्टल की सुविधा मतदाता चुनाव के बाद भी ले सकेंगे। इसके जरिए अपनी समस्या की जानकारी के साथ ही कुछ सुझाव भी सीधे चुनाव आयोग को दी जा सकती है। इस पोर्टल में की गई शिकायत सीधे चुनाव अधिकारी के पास जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story