Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Lenovo A5s को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, फोन की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, आप भी जानें

चीन की स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Lenovo ने भारत की स्मार्टफोन बाजार में दमदार स्मार्टफोन को पेश किए है। वहीं लोगों ने भी इन फोन को खासा पसंद भी किया है और कंपनी भी लगातार नए फोन को लॉन्च कर रही है।

Lenovo A5s को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, फोन की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, आप भी जानें
X

चीन की स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Lenovo ने भारत की स्मार्टफोन बाजार में दमदार स्मार्टफोन को पेश किए है। वहीं लोगों ने भी इन फोन को खासा पसंद भी किया है और कंपनी भी लगातार नए फोन को लॉन्च कर रही है।

अब जानकारी मिली है कि Lenovo के अपकमिंग स्मार्टफोन Lenovo A5s की जानकारी लीक हो चुकी है और साथ ही यह जानकारी मिली है कि इस फोन में लेनोवो ने कई खास फीचर दिए है।

इससे पहले लेनेवो ने चीन में अक्टूबर के महीने में Lenovo A5 को लॉन्च किया था। आइए जानते है Lenovo A5s की लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में.......

Flipkart Republic Day Sale 2019 / Asus Zenfone 5Z, ZenFone Max Pro M1 और ZenFone Max M2 पर मिलेगा 8 हजार का डिस्काउंट

Lenovo अभी अपने नए और अपकमिंग फोन Lenovo A5s पर काम कर रही है और साथ ही यह माना जा रहा है कि यह फोन लेनोवो के लेनोवो ए5 का अपग्रेड वर्जन है।

वहीं लेनोवो को इंडोनेशिया के टीकेडीएन बॉडी और ब्लूटूथ सिग अथॉरिटी का सर्टिफिकेट मिला है, जो कि इस मौजूदगी का सबुत देता है।

Lenovo A5s की संभावित फीचर

1. लेनोवो के नए फोन लेनोवो ए5एस के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 के साथ कंपनी इस फोन के टॉप और बॉटम में बेजल दे सकता है। लेकिन अब तक इस फोन के डिस्प्ले का साइज की जानकारी नहीं मिली है। साथ ही इस फोन के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल हो सकता है।

2. लीक जानकारी के अनुसार, कंपनी लेनोवो ए5एस में मीडियाटेक एमटी 6761 के साथ हिलियो ए22 एसओसी का प्रोसेसर दे सकती है। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम कर सकता है।

3. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि लेनोवो ए5एस का फ्रंट काफी हद तक लेनोवो ए5 से मिलता झुलता है।

4. कंपनी इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 16 जीबी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे सकती है।

पांच कैमरे वाले LG V40 ThinQ 20 जनवरी से उठेगा पर्दा, Amazon पर होगा उपलब्ध

बता दें कि लेनोवो नए साल में अपना पहला फोन लेनोवो ए5एस को लॉन्च कर सकती है। साथ ही यह फोन कब ग्लोबली रोलआउट होगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story