इन कारणों के हीरो मोटोकार्प की गिरी सेल, हुआ है जबरदस्त नुकसान
कंपनी त्योहारी सीजन का फायदा नहीं उठा पाई है।

दमदार दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले अक्टूबर में वाहनों के सेल्स में 4.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
जबकि अक्टूबर महीने में त्योहारी सीजन होने के चलते कंपनी को सेल्स में इजाफा का अनुमान था। कंपनी ने हाल ही में अपना नया दुपहिया वाहन स्प्लेंडर क्लासिक को बाजार में उतारा है।
यह भी पढ़ें- टोल-प्लाजा पर नहीं लगेंगी अब गाड़ियों की कतारें, यह डिवाइस देगा जाम से मुक्ति
10.9 प्रतिशत की देखी गई ग्रोथ
हीरो मोटोकार्प ने पिछले महीने कंपनी की कुल 631,105 यूनिट्स बेची, जबकि अक्टूबर 2016 में यह आंकड़ा 663,153 पर था। हालांकि, दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच हीरो मोटोकॉर्प ने सेल्स का रेकॉर्ड बनाया है। इन तीन महीनों में कंपनी ने 2 मिलियन से भी अधिक वाहन बेचकर सेल्स में रिकार्ड 10.9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।
अक्तुबर में बिके 6 लाख दुपहिया वाहन
इसी क्रम में अक्टूबर लगातार तीसरा ऐसा महीना है जब हीरो मोटोकॉर्प ने 6 लाख से अधिक दुपहिया वाहन बेचे हैं। अक्तूबर में हीरो ने रिटेल सेल्स में एक दिन में तीन लाख से ज्यादा दुपहिया वाहन बेचकर नया बेंचमार्क भी स्थापित किया है।
यह भी पढ़ें- बीएमडब्ल्यू ने वापस मंगाए 14 लाख एसयूवी, ये है मुख्य वजह
अभी भी है मार्केट की लीडर
बाजार में अन्य कंपनियों के सस्ते दुपहिया वाहन के बाजार में उतारने की वजह से हीरो मोटोकार्प के सेल्स में यह गिरावट देखने को मिली है। हालांकि हीरो मोटोकार्प अभी भी बजाज और होंडा से काफी आगे है और दुपहिया वाहन के मार्केट की लीडर बनी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App