जानें सुकन्या समृद्धि अकाउंट से जुड़ी ये पांच बड़ी बातें, बेटी की भविष्य होगा उज्ज्वल
इंडिया पोस्ट या डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट देश का सबसे बड़ा पोस्टल सिस्टम है और पोस्ट ऑफिस लोगों को बचत योजनाएं उपलब्ध करवाता है। इन बचत योजनाओं से देश के लोगों को भी बहुत लाभ हुआ है।

इंडिया पोस्ट या डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट देश का सबसे बड़ा पोस्टल सिस्टम है और पोस्ट ऑफिस लोगों को बचत योजनाएं उपलब्ध करवाता है। इन बचत योजनाओं से देश के लोगों को भी बहुत लाभ हुआ है।
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की तरफ से लॉन्च की गई थी, जिसके तहत सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रख सकें। इंडिया पोस्ट ही सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना को चलाता है। आज हम आपको सुकन्या समृद्धि अकाउंट के बारे में बताने जा रहे है...
भारतीय बाजार में ये धमाकेदार कार करेंगी एंट्री, जानें इनके बारे में
सुकन्या समृद्धि अकाउंट
सुकन्या समृद्धि के अकाउंट को आप देश के दिग्गज बैंक में ओपन कर सकते है और साथ ही पोस्ट ऑफिस में भी ओपन कर सकते है। यह अकाउंट आप अपनी बेटी के नाम से खुलवा सकते है।
भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि 2015 में लॉन्च किया था। अब सरकार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सालना 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देती है। आज हम आपको बताने जा रहे है सुकन्या समृद्धि अकाउंट की पांच बड़ी बातों के बारे में...
ये हैं सुकन्या समृद्धि योजना की बड़ी बातें
1. इतना मिलेगा ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के नाम पर जमा की गई राशि पर सरकार 8.5 फीसद की दर से सालाना ब्याज देगी। 18 वर्ष पूरे होने के बाद बेटी इस राशि को निकाल सकती है।
2. इतनी राशि जमा करवा सकते है
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में लोग सिर्फ एक बार में ही कितनी भी राशि जमा करवा सकते है। वहीं, इसमें राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है।
3. टैक्स में लाभ
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जितनी भी राशि जमी की जाती है और मैच्योरिटी वाली राशि आयकर की धारा 80सी के अंदर आती है। इस धारा की वजह से सुकन्या समृद्धि अकाउंट की राशि टैक्स मुक्त हो जाती है।
4. बेटी की उम्र
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप भी अपनी बेटी के जन्म के समय से लेकर 10 वर्ष के दौरान यह अकाउंट खुलवा सकते है।
Redmi Y1 और Y1 Lite स्मार्टफोन को मिला नया MIUI 10 लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें इसकी खूबियां
5. इतनी धनराशि कर सकते है जमा
आप भी अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट में 250 रुपए से लेकर 1,50,000 रुपए तक जमा कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Sukanya Samriddhi Account Sukanya Samriddhi Scheme Savings Post Office India Post Interest Rates Sukanya Samriddhi Yojana Indian Government sukanya samriddhi account latest news sukanya samriddhi account sbi sukanya samriddhi account form sukanya samriddhi account open online sukanya samriddhi account login sukanya samriddhi account form sbi sukanya samriddhi account in post office sukanya samriddhi yojana pib sukanya samriddhi yojana online sukanya samriddhi yojana job sukanya samriddhi y