अब Jio यूजर्स को JIO CINEMA पर मिलेगा DISNEY की जादूई दुनिया का मजा
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के लिए जियो ने अपने जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप पर डिज्नी (Disney India) की रहस्यमयी कहानियों को जोड़ दिया है।

Jio Cinema
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक खास सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के लिए जियो ने अपने जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप पर डिज्नी (Disney India) की रहस्यमयी कहानियों को जोड़ दिया है और इसके साथ ही यूजर्स इसका मजा ले सकते है। इसके साथ ही जियो और डिज्नी (Disney India) ने पर्टनरशिप की है, जिसके तहत दोनों मिलकर पूरी दुनिया में पसंद किए जाने वाले पात्रों को पेश करेंगे।
इसके तहत यूजर्स के सामने दुनिया के जाने माने ब्रेंड्स को पेश किया जाएगा, जिसमें डिज्नी (Disney), पिक्सर (Pixar), मार्वल (Marvel) और लुकास (Lucas) फिल्म शामिल हैं। हर उर्म के यूजर्स के लिए दोनों मिलकर कॉन्टेंट उपलब्ध करवाएंगी। जियो के जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप में डिज्नी (Disney India) का अलग से सेक्शन होगा, जिसमें एनिमेशन फिल्म से लेकर वेब सीरीज तक शामिल होंगी।
ऐसे देख पाएंगे जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर डिज्नी (Disney India) के कॉन्टेंट
सबसे यूजर्स को अपने फोन पर जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप को ओपन करना होगा, जिसके बाद होम पेज पर यूजर्स को डिज्नी जियो के नाम से एक सेक्शन दिखाई देगा। जो लोग जियो की सिम का इस्तेमाल करते है, इस सेवा को यूज करने के लिए जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप को डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद यूजर्स के पास एक मैसेज आएगा, जिसको फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर शेयर करना होगा। इतना करने के बाद ही यूजर्स को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर डिज्नी (Disney India) का कॉन्टेंट दिखाई देने लगेगा।
जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर हैं 1 लाख घंटे से ज्यादा का कॉन्टेंट
जियो अपने यूजर्स को जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema) पर कैरेक्टर कस्टामाइजेशन का ऑप्शन भी देगा। जिसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद से डिज्नी, मार्वल के साथ स्टार वार्स के कैरेकटर्स से जुड़े कॉन्टेंट को ऐड कर सकते है।
इसके साथ ही जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर डिज्नी के यादगार कैरेक्टर्स की कहानियां मौजूद होंगी, जिसमें द जंगल बुक, द लॉयन किंग, डिज्नी प्रिंसेज जैसे सिंड्रेला,स्नो व्हाइट और सेवेन ड्वार्फ्स, स्लीपिंग ब्यूटी की कहानियां मौजूद होगी।
अलविदा 2018 : ये तीन युवतियां भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं
बता दें कि नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम की तरह जियो सिनेमा भी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का एक ऑन-डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इस प्लेटफॉर्म पर 1 लाख घंटे से ज्यादा की रोमांचक कॉन्टेंट कई भाषाओं में यूजर्स के उपलब्ध है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Jio Cinema Disney India Disney Disney Branded Contents Now On Jio Cinema Pixar Marvel Lucas Jio Cinema deal with Disney India jio cinema tv jio cinemas jio cinema apps download jio cinema mod apk jio cinema se movie download jio cinema video download jio cinema apk android tv disney india shows disney india channel disney india schedule disney india online disney india programs disney indian princess disney india tv guide disney india old shows disney india instagramdisney india office disney india cartoon