अगर आपको भी चाहिए ट्रेन की जानकारी, तो इस WhatsApp नंबर पर भेजें डिटेल
ट्रेन का देरी से चलना भारतीय रेल के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इस परेशानी से हर यात्री को गुजरना पड़ता है। कई बार ट्रेनों का सही समय नहीं पता चलने से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने का सही समय का अंदाजा नहीं लग पाता है।

ट्रेन का देरी से चलना भारतीय रेल के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है और इस परेशानी से हर यात्री को गुजरना पड़ता है। कई बार ट्रेनों का सही समय नहीं पता चलने से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने का सही समय का अंदाजा नहीं लग पाता है।
इस वजह से यात्रियों के पास इंक्वायरी नंबर 139 पर कॉल करने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है। इसके साथ ही 139 पर रूट व्यस्त होने के कारण कॉल नहीं लगता है। अब भारतीय रेल ने अपने यात्रियों के लिेए एक नई सेवा शुरू की है और भारतीय रेल अब व्हाट्सएेप पर रेल की जानकारी देगी।
ये भी पढ़े: काला धन रखने वालों पर अब गिरेगी गाज, सरकार ने किये बड़े बदलाव
अब रेल यात्रियों को रेल की जानकारी के लिेए 139 नंबर पर कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि अब भारतीय रेल अपने यात्रियों को ट्रेन के डिपार्चर के साथ उसके स्टेशन की जानकारी भी व्हट्सएेप पर दे रही है।
इसके साथ भारतीय रेल यात्रियों को टैक्सी, लाने-ले जाने की सुविधा, रिटायरिंग रूम, होटल, टूर पैकेज, ई-कैटरिंग की जानकारी भी व्हाट्सएेप पर दे रही है।
रेल यात्रियों को ट्रेन की जानकारी पाने के लिए अपने फोन पर 7349389104 नंबर को सेव करना होगा और इसके बाद यात्रियों को इस नंबर पर अपनी ट्रेन का नंबर व्हाट्सएेप पर सेंड करना होगा। इसके बाद यात्री के पास व्हाट्सएेप पर ट्रेन की जानकारी आ जाएगी। इसकी मदद से ट्रेन की जानकारी को हासिल करना काफी आसान हो जाएगा।
पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर आरती सिंह परीर ने कहा है कि रेलवे ने इस नंबर को लॉन्च किया है। इसकी मदद से हम अपने यात्रियों को ट्रेन की सही जानकारी देंगे और हमरा प्रयास होगा कि हम अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगे।
ये भी पढ़े: Jio, Airtel और BSNL यूजर्स के लिेए लॉन्च किए बजट डेटा प्लान्स, जानिए इन डेटा पैक्स के बारे में
बता दें कि सर्वर पर कभी कभी ज्यादा ट्रेफिक होने की वजह से रेलवे तक मेसेज नहीं पहुच पाता है। यात्रियों को ध्यान रखना होगा की अगर मेसेज पर डबल टिक आता है तो समझ जाए कि मेसेज सर्वर तक पहुंच गया है।
इस मेसेज पर ब्लू टिक आ जाता है तो यह मेसेज सर्वर तक पहुंच गया है। इसके बाद रेलवे व्हाट्सएेप पर ट्रेन की जानकारी भेज देगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App