पिछले साल इस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरी लिस्ट
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Jan 2018 3:33 AM GMT Last Updated On: 2 Jan 2018 3:33 AM GMT

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की दिसंबर में बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 62,899 वाहन रही।
जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2016 में यह आंकड़ा 57,164 वाहन का था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 40,158 वाहन रही जो दिसंबर 2016 में 40,057 वाहन थी।
इसी प्रकार कंपनी का निर्यात इस दौरान 32.9% बढ़कर 22,741 वाहन रहा जो दिसंबर 2016 में 17,107 वाहन था। संपूर्ण 2017 में कंपनी की घरेलू बिक्री 5.4% बढ़कर 5,27,320 वाहन रही जो 2016 में 5,00,539 थी।
Next Story