आज दिल्ली में शुरू होगा टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा मेला, ''इंडिया मोबाइल कांग्रेस'', 5G पर रहेगा सबका ध्यान
25 अक्टूबर यानी कल नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2018) की शुरुआत होने जा रही है और इसके साथ ही यह मेला 27 अक्टूबर तक चलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का नई दिल्ली में यह दूसरा इवेंट होने वाला है।

25 अक्टूबर यानी कल नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2018) की शुरुआत होने जा रही है और इसके साथ ही यह मेला 27 अक्टूबर तक चलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का नई दिल्ली में यह दूसरा इवेंट होने वाला है।
ये भी पढ़े: रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Google Play Store पर भारतीय बैंकों के फेक ऐप्स, लोगों को लग सकता हैं लाखों चुना
दो दिनों तक चलने वाले टेक्नोलॉजी के मेले में 5 जी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर विस्तार से बात की जाएगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्युटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई तकनीक देखने को मिल सकती है।
इस इवेंट में टेक्नोलॉजी की दुनिया कई मशहूर हस्तियां हिस्सा लेने वाली हैं। इसके साथ ही इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का थीम न्यू डिजिटल होराइजंस: क्नेक्ट, क्रिएट और इनोवेट है। वहीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 के इवेंट का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने किया है।
इस इवेंट में सैमसंग और एयरटेल अपना 5जी बूथ भी लगाएंगे और 5जी व कनेक्टेड इकोसिस्टम का डेमो भी लोगों को दिखाएंगे। सैमसंग के 5जी बूथ पर आपको 5G FWA, 5G होम, 5G स्टेडियम, 5G सिटी, 5G फर्म और 5G कियोस्क देखने को मिल सकता हैं।
वहीं इस इवेंट में ड्राइवरलेस कार का भी डेमो दिखाया जाएगा। कनेक्टेड कार के साथ एयरटेल ने 5G होलोग्राम और कनेक्टेड होम को भी पेश करेगा। इसके साथ ही सैमसंग एयरटेल के अलावा चीन की कंपनी हुवावे भी 5जी, स्मार्टहोम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स को पेश करेगी।
ये भी पढ़े: एक बार फिर डॉलर के मुकाबले रुपए में आई गिरावट, 150 अंक गिरा सेंसेक्स
बता दें कि आईएमसी 2018 में Detel स्मार्ट टीवी भी लॉन्च करेगी और कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी का स्लोगन भी बनाया हैं, जो कि इंडिया स्मार्ट है। वहीं डीटेल के इस स्मार्ट टीवी की शुरुआत की कीमत 19,999 रुपए है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- India Mobile Congress 2018 india mobile congress imc 2018 imc Eevent Technology Park New Delhi india mobile congress 2018 host india mobile congress 2018 registration india mobile congress 2018 dates indian mobile congress 2018 indian mobile congress 2018 venue indian mobile congress 2018 theme india mobile congress 2018 venue Tech Guide Technology Gadget News India News इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 आईएमसी 2018 टेक्नोलॉजी टेक्न