Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Hyosung की जल्द होगी नई क्रूजर बाइक लॉन्च, खास फीचर्स और शानदार लुक से है लैस

भारत में बाइक निर्माता कंपनी DSK Hyosung अपनी नई बाइक को लॉन्च करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, Hyosung अपनी नई बाइक को सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकती है और साथ ही इस बाइक को नई क्रूजर Aquila 250 के बदले लॉन्च किया जाएगा।

Hyosung की जल्द होगी नई क्रूजर बाइक लॉन्च, खास फीचर्स और शानदार लुक से है लैस
X

भारत में बाइक निर्माता कंपनी DSK Hyosung अपनी नई बाइक को लॉन्च करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, Hyosung अपनी नई बाइक को सितंबर के महीने में लॉन्च कर सकती है और साथ ही इस बाइक को नई क्रूजर Aquila 250 के बदले लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि यह बाइक भारत में आकर धमाका मचा सकती है।

ये भी पढ़े: CARHP से जाने अपनी मनपंसद कार की सटीक जानकारी, ऑनलाइन उपभोक्ताओं के लिए है बेस्ट प्लेटफॉर्म

वहीं क्रूजर बाइक Aquila 250 को भारत में अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था, इस वजह से कंपनी ने इस बाइक का निर्माण बंद कर दिया है। वहीं Hyosung की नई बाइक नमिराज 250 क्रूजर को मॉडर्न लुक के साथ देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक में एलिमेंट्स को चेंज किया है। कंपनी ने इस बाइक में 15 लीटर का फ्यूल इंजन दिया है। साथ ही एक काउन हॉर्न भी दिया है।

कंपनी ने इस बाइक में 250 सीसी ट्विइन स्पार्क इंजन दिया है, जो कि 9000 आरपीएम पर 25.8 बीएचपी के साथ 7,000 पावर और 21.7 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक में 19 इंच का फ्रंट व्हील दिया है और रियर का 16 इंच का दिया है।

ये भी पढ़े: Flipkart दे रहा है डेबिट कार्ड पर EMI की सुविधा, जानें इसके बारे में सब कुछ और कैसे उठाएं लाभ

बता दें कि Hyosung ने भारतीय सड़को को मद्दयनजर रखते हुए इस बाइक के सस्पेश्न दिए है और साथ ही शॉर्क अबजॉर्बर्ज दे सकती है। अटकले यह भी लगाई जा रही है कि भारत में इस बाइक के दाम संभावित करीब तीन लाख रुपए हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story