Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें वोटर आईडी कार्ड की डिटेल्स, जानें ये स्टेप्स

भारत के हर एक देश वासियों के लिए वोटर आईडी कार्ड काफी महत्वपूर्ण है, इसके साथ ही यह कार्ड व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप अपने कार्ड को अपडेट कर सकते है।

यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करें वोटर आईडी कार्ड की डिटेल्स, जानें ये स्टेप्स
X

भारत के हर एक देश वासियों के लिए वोटर आईडी कार्ड काफी महत्वपूर्ण है, इसके साथ ही यह कार्ड व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करता है। इसके साथ ही सरकार ने भी इस वोटर कार्ड को लेकर कई खास कार्य को आंजाम दिया है।

अगर किसी व्यक्ति के पास वोटर कार्ड नहीं है तो वह ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकता है। साथ ही यूजर्स भी आसानी से अपने कार्ड को अपडेट कर सकते है, आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप अपने कार्ड को अपडेट कर सकते है-

1. सबसे पहले यूजर्स को नेशनल वोटर सर्विस पोर्ट्ल की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर Correction of entries in electoral roll का विकल्प दिखाइ दे रहा होगा और इस पर जाकर क्लिक कर सकते है।

2. वहीं दूसरी तरफ यूजर्स NVSP की साइट पर भी जा सकते है, जहां उन्हें फॉर्म 8 मिलेगा जिसको आसानी से भर सकते है।

3. इसके साथ एक पेज ओपन होगा, जिसमें यूजर को अपनी भाषा चुननी होगी। इसके बाद इस पेज में अपनी बेसिक डिटेल भरनी होगी।

4. इसके बाद यूजर को पेज नीचे करना होगा और उस एंट्री पर क्लिक करना होगा जिसे आप बदलना चाहते हैं। इसमें यूजर एक से ज्यादा एंट्री भी टिक कर सकता हैं।

5. इसके बाद यूजर्स अपनी भरी हुई जानकारी को अपलोड कर सकते है।

6. इसके बाद यूजर को मेल पर एप्लीकेशन की डिटेल्स मिलेंगी। इन डिटेल्स से यूजर अपने एप्लीकेशन स्टेटस को भी ट्रैक कर सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story