Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिंदी की टाइपिंग करना हुआ आसान, बस डाउनलोड करें यह ऐप्स, जानें कैसे करते है काम

14 सितंबर यानी आज ही के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था और हर साल इस दिन हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी का विस्तार तब हुआ, जब हिंदी को टाइपिंग के रूप में पेश किया गया और इसके बाद से ही हिंदी टाइपिंग का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है।

हिंदी की टाइपिंग करना हुआ आसान, बस डाउनलोड करें यह ऐप्स, जानें कैसे करते है काम
X

14 सितंबर यानी आज ही के दिन देश के लोग हिंदी दिवस मनाते है और हर साल इस दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी की विस्तार जब हुआ, जब हिंदी को टाइपिंग के रूप में पेश किया गया था और इसके बाद से ही हिंदी टाइपिंग का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया है।

लोग हिंदी टाइपिंग को अपने पसर्सल पीसी, लैपटॉप और स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करते है। लेकिन ज्यादातर स्मार्टफोन्स में हिंदी टाइपिंग का ऑप्शन नहीं दिया जाता है, जिसके कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर पाते है।

आज हम आपको इस दिवस के खास मौके पर ऐसे ऐप्स की जानकारी देने वाले है, जो कि आपको अपने स्मार्टफोन में हिंदी टाइपिंग करने में मदद करेंगे। आइए जानते है इनके बारे में.....

ये भी पढ़े: Jio दे रहा है 399 रुपए के प्लान पर इतने रुपए का कैशबैक, एक क्लिक में उठाए लाभ

Google Indic Keyboard

गूगल का यह ऐप हिंदी टाइपिंग में लोगों की काफी मदद करता है। इसके साथ ही यह ऐप हिंदी की भाषा के साथ कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह ऐप ट्रांसलेशन के रूप में भी काम करता है, अगर यूजर इस ऐप की मदद से अंग्रेजी में टाइप करते है और फोन की स्क्रीन में हिंदी के अक्षर में टाइप होता हुआ दिखेगा।

इसके साथ ही इस ऐप में हिंग्लिश मोड का फीचर भी दिया हुआ है।

Swift Keybord

यह ऐप भी हिंदी टाइपिंग करने में मदद करता है। यह कीबोर्ड यूजर की राइटिंग स्टाइल को जज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करता है। करीब 89 से ज्यादा कलर्स में यह कीबोर्ड मौजूद है और 100 मिलियन लोग इस कीबोर्ड को डाउनलोड कर चुके है। गूगल प्ले से लोग इस कीबोर्ड को डाउनलोड कर सकते है।

Hindi Keyboard

इस ऐप की मदद से लोगों के लिए हिंदी में टाइपिंग करना काफी आसान हो जाता है। इसके साथ ही इस ऐप में हिंदी फिल्मों के स्टीकर, जीआईएफ और इमोजी शामिल है और लोग इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।

ये भी पढ़े: iPhone XS और iPhone XS Max लॉन्च, जानें इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Fast Hindi keyboard

इस ऐप की मदद से भी लोग हिंदी टाइपिंग बहुत आसान तरीके से कर सकते है। साथ ही यह ऐप अंग्रेजी के शब्दों को ट्रांसलेट करके डाइरक्ट फोन की स्क्रीन पर हिंदी के शब्दों को दिखाता है। लोग इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है और यह ऐप भी काफी लोकप्रिय है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story