Happy Women''s Day : महिलाओं के लिए कानून
Happy Women''s Day 2019 : 8 मार्च (8 March) को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 (International Women''s Day 2019) मनाया जाएगा। महिलाएं जब तक अपने स्तर पर बदलाव के लिए स्वयं प्रयास नहीं करेंगी, उनका जीवन नहीं बदलेगा। ऐसे में सबसे पहले अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों को जानना जरूरी है। इसमें महिलाओं की मदद ‘महिलाओं के लिए कानून’ एप कर सकता है। जानिए, इस एप की खासियतों के बारे में।

Happy Women's Day 2019 : 8 मार्च (8 March) को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 (International Women's Day 2019) मनाया जाएगा। महिलाएं जब तक अपने स्तर पर बदलाव के लिए स्वयं प्रयास नहीं करेंगी, उनका जीवन नहीं बदलेगा। ऐसे में सबसे पहले अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों को जानना जरूरी है। इसमें महिलाओं की मदद ‘महिलाओं के लिए कानून’ एप कर सकता है। जानिए, इस एप की खासियतों के बारे में...
महिलाओं के लिए कानून’ एप के जरिए महिलाएं अपने अधिकारों से संबंधित कई जानकारियां हासिल कर सकती हैं। आधी आबादी के अधिकार क्या हैं? इन्हें कैसे हासिल किया जा सकता है? अगर उनके अधिकारों का हनन हो रहा है, तो उसके लिए किस तरह के कानून मौजूद हैं? इन बातों का ब्यौरा इस एप में विस्तार से मिल जाएगा।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ विशेष कानूनों की व्यवस्था भी है, इस बारे में यहां जानकारी मौजूद है। इसी तरह आधी आबादी के अलग-अलग तरह के 50 अधिकारों का भी इसमें जिक्र किया गया है।
इस एप में दी गई तमाम जानकारियों की मदद से महिलाएं स्वयं के अधिकारों और कानूनों को जानकर जागरूक बन सकती हैं। साथ ही दूसरी महिलाओं की मदद भी कर सकती हैं।
‘महिलाओं के लिए कानून’ को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के लिए 4.0.3 और इसके ऊपर के एंड्रॉयड वर्जन की जरूरत होती है। इस एप को 4.3 की रेटिंग मिली हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- happy womens day women law International Women Day international women day 2019 international women day 2019 theme Balance Better international women''s day theme international women''s day logo international women''s day date international women''s day quotes international women''s day russia international women''s day color international women''s day 2019 date international women''s day campaigns international women''s day 2019 events international women''s day event ideas international women''s da