Gandhi Jyanti 2018: ये हैं महात्मा गांधी से जुड़े 5 ऐप्स, जो बताएंगे उनसे जुड़ी खास बातें
महात्मा गांधी हमारे देश के राष्ट्रपिता हैं और आज उनकी 150वीं जयंती देश और विदेश में मनाई जा रही है। इस साथ ही खास मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों महान व्यक्तियों को याद किया हैं।

महात्मा गांधी हमारे देश के राष्ट्रपिता है और आज उनकी 150वीं जयंती देश और विदेश में मनाई जा रही है। इस खास अवसर के साथ देश के पूर्व पीएम लाल बहादूर शास्त्री की 114 जयंती भी मनाई जा रही है।
इस साथ ही खास मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दोनों महान व्यक्तियों को याद किया हैं। इस मौके पर देश के हर राज्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस खास अवसर पर हम आपको गांधी जी के मूल विचारों पर बनाए गए ऐप्स की जानकारी देंगे और इसके साथ ही आप भी इन ऐप्स की मदद से गांधी जी को ज्यादा अच्छे तरीके से जान सकते है। आइए जानते है इसके बारे में.....
ये भी पढ़े: Amazon से Redmi 6 Pro की सेल होगी शुरू, जानें अन्य ऑफर्स और डिस्काउंट्स
Mahatma Gandhi Quotes
स्मार्टफोन यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है और इस ऐप का साइज 4.7 एमबी है। वहीं यह ऐप गांधी जी के अनमोल विचारों की भी जानकारी देता है और करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है।
Gandhi's Life
यह ऐप महात्मा गांधी की लाइफ की जानकारी देता है। इसके साथ ही यह ऐप उनकी विचार धारा के बारे में भी बताता है और उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में जानकारी देता है। इस ऐप को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है।
gandhiji history in marathi
यह ऐप खास मराठी समाज के लोगों के लिए बनाया गया है। यह ऐप महात्मा गांधी के बारे में सारी जानकारी प्रदान करता है और इसके साथ ही गांधी जी की हिस्ट्री की भी जानकारी देता है। इस ऐप का साइज 4.5 एमबी और इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से खरीद सकते है।
Mahatma Gandhi Best Messages
यह ऐप गांधी जी से जुड़े खास पलों के बारे में बताता है और इसके साथ ही यह ऐप गांधी जी के अनदोलनों की जानकारी भी देता है। इस ऐप का साइज 4.7 एमबी है और इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।
ये भी पढ़े: अब Facebook के यूजर्स अपना अकाउंट Whatsapp के जरिए कर सकते रिकवर, करें ये एक काम
Gandhi Leadership Study
यह ऐप महात्मा गांधी की लाइफ से लेकर उनकी रणनीति के बारे में बताता है। इसके साथ ही यह ऐप गांधी जी की फोटोस और वीडियो को भी सांझा करता है और उनसे जुड़ी खास बांते भी बताता है। इस ऐप का साइज 20 एमबी है और इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App