भारत में बनी फोर्ड की नई कार ''फीगो फ्रीस्टाइल'' हुई लॉन्च, इन खूबियों से है लैस
वाहन कंपनी फोर्ड इंडिया ने बुधवार को एक नया कांपेक्ट यूटिलिटी वाहन फ्रीस्टाइल पेश किया जो कि इस साल अप्रैल तक बाजार में आएगा।

वाहन कंपनी फोर्ड इंडिया ने बुधवार को एक नया कांपेक्ट यूटिलिटी वाहन फ्रीस्टाइल पेश किया जो कि इस साल अप्रैल तक बाजार में आएगा। फोर्ड इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अनुराग मल्होत्रा ने बताया कि कंपनी ने अपने किसी मॉडल का भारत में वैश्विक अनावरण किया है।
दक्षिण अमेरिका में इसको बाद में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का नया माडल साणंद स्थित कारखाने में बनेगा जहां से उसे यूरोप व पश्चिम एशिया में निर्यात किया जाएगा। फोर्ड इस समय भारत से लगभग 50 देशों को वाहनों का निर्यात कर रही है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी इकोस्पोर्ट को उत्तरी अमेरिका को भेजना भी शुरू किया है।
यह भी पढ़ें- मात्र 15 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज, मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत एवं फीचर्स
इन खास फीचर्स से है लैस
फीगो फ्रीस्टाइल के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 94 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इसका टॉर्क 120 न्यूटन मीटर का है। फोर्ड ने इसका एक और इंजन विकल्प दिया है। जो कि 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर डीजल इंजन होगा। यह इंजन 100 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ने लैस होगा।
नई तकनीक का होगा समावेश
लॉन्चिंग के समय फोर्ड ने इसे कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल का नाम दिया है। कंपनी भारत में इसे 2018 की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि कार का निर्यात भी यूरोपीय बाज़ारों में भारत से ही किया जाएगा। ब्राज़ील और लेटिन अमेरिका के लिए कार का उत्पादन चेन्नई के प्लांट में होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें नए कलर का इंटीरियर, एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दी गई है।
यह भी पढ़ें- बजट 2018: इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा जोर, महिंद्रा हर महीने बनाएगी 3 हजार वाहन
कीमत
कंपनी ने अभी इस कार की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जानकारों की मानें तो फोर्ड की ये नई कार मिड रेंज बजट के लिए उपयुक्त होगी। इस कार की कीमत 6 से 8 लाख के बीच रहने का अनुमान है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App