MI Winter Sale: इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट
MI अपने सभी स्मार्टफोन पर ये डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

भारतीय बाजार में अपनी गहरी पैठ बना चुकी चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट का ऑफर कर रही है। कंपनी ने इस सेल का नाम विंटर सेल रखा है। Mi का यह विंटर सेल 7 दिसंबर से लेकर 9 दिसंबर के बीच चलेगा। Mi ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
Mi fans! Winter is getting hot as Mi MIX 2 is getting a super cool discount of ₹3000 starting midnight till 9th December! Don't forget to get yours! Sale starts at midnight on @Flipkart & https://t.co/nVqFSYMyzY! 😎#3000offOnMiMIX2 pic.twitter.com/YQnxdpVl89
— Mi India (@XiaomiIndia) December 6, 2017
फ्लिपकार्ट ने Xiaomi के साथ भागीदारी करके Mi के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन MI Mix 2 पर जबरदस्त डिस्काउंट देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ग्राहक इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के अलावा मी स्टोर से भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App