दुनिया का सबसे शांत कमरा हुआ पेश, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान, खास फीचर्स से है लेस
तकनीकी की दुनिया में लगभग हर दिन कुछ नया सामने आता रहता है। इसी क्रम में हाल में कुछ ऐसे इनोवेशंस हुए हैं, जो हमारे जीवन को और भी बेहतर और सुविधाजनक बनाने में काफी मददगार हो सकते हैं।

तकनीकी की दुनिया में लगभग हर दिन कुछ नया सामने आता रहता है। इसी क्रम में हाल में कुछ ऐसे इनोवेशंस हुए हैं, जो हमारे जीवन को और भी बेहतर और सुविधाजनक बनाने में काफी मददगार हो सकते हैं।
अपने देश ही नहीं पूरी दुनिया में जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीकी आविष्कार लगातार हो रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे कमरे के बारे में बताने जा रहे है, जिसको सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। चलिए जानते है इस कमरे के बारे में....
शांति से रहना हर किसी को अच्छा लगता है। अब अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया का सबसे शांत कमरा तैयार किया है। 10.5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस कमरे में आप अपनी धड़कनों की आवाज भी साफ सुन सकते हैं।
ये कमरा वॉशिंगटन के रेडमंड परिसर स्थित कंपनी के मुख्यालय में बनाया गया है। इस कमरे में सन्नाटा इतना अधिक है कि कोई भी व्यक्ति यहां 45 मिनट से ज्यादा रुक नहीं सकता। यहां आवाज माइनस 20.3 डेसीमल में मापी गई।
सबसे अधिक सन्नाटे वाले कमरे के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जल्द ही इसका नाम दर्ज होगा। छह ठोस दीवारों के भीतर बना यह कमरा पूरी तरह कंपन रोधी है। इसकी हर दीवार एक फीट मोटी है। जिसके कारण बाहर की कोई आवाज अंदर तक नहीं पहुंचती है।
कमरे की दीवारों, फर्श और छत को बनाने में फाइबर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है ताकि आवाज गूंजे भी नहीं। कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई 21-21 फीट हैं। यह कमरा 68 कंपन रोकने वाली स्प्रिंग पर बना है।
माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियर हुंद्राज गोपालके अनुसार, इस कमरे को हेडफोन और माउस बटन की आवाज का परीक्षण करने के लिए बनाया गया है। परीक्षण से हम इन उपकरणों को ध्वनि की परिस्थिति के अनुकूल बनाते हैं।
कुछ लोग इस कमरे में आते हैं औैर एक मिनट भी रुक नहीं पाते। यहां इतना सन्नाटा होता है कि लोग अधिक देर रुकने में घबराने लगते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- First Silent Room Microsoft Microsoft make Silent Room microsoft office microsoft surface microsoft login microsoft professional support microsoft office 2016 microsoft surface pro microsoft word microsoft edgeb Tech News In Hindi Technology Gadget News India News Haribhumi Haribhoomi News पहला शांत कमरा माइक्रोसॉफट माइक्रोसॉफ्ट कंपनी टेक न्यूज ताजा खबर भारत खबर