Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

10 लाख लोगों ने किया ''फेक व्हाट्सएप'' डाउनलोड, हो सकता है यह बड़ा खतरा

आपके स्मार्टफोन में विभिन्न प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

10 लाख लोगों ने किया फेक व्हाट्सएप डाउनलोड, हो सकता है यह बड़ा खतरा
X

फेसबुक के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के फेक और वायरस वाले वर्जन को करीब 10 लाख लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है। हालांकि अब इस ऐप को प्लेस्टोर से हटा लिया गया है। जबकि असली वाले व्हाट्सएप को 1 बिलियन यानि की 100 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।

यह भी पढ़ें- आपके स्मार्टफोन में ये ऐप जरूर होना चाहिए

फेक वर्जन को डाउनलोड करने वाले यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उनका फोन हैक होने की संभावना है, साथ ही इस फेक ऐप से आपका फोन स्लो हो सकता है और कुछ भी ओपन करने पर आपके फोन के स्क्रीन पर एच आते रहेंगे। आप डेटा चोरी होने की समस्या को भी झेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बीएसएनएल के इस प्लान में मात्र 7 रुपए में करे महीने भर बातें, साथ में इतना डेटा और टॉकटाइम भी

भारत में ही करीब 30 करोड़ यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। अगर गलती से उन्होंने फेक व्हाट्सएप अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है तो उसे तुरंत अनइंस्टाल कर लें और असली वाला ऐप डाउनलोड कर लिजिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story