OMG: वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की डील के बाद कर्मचारी बने करोड़पति, जानें कैसे हुआ फायदा
अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट कंपनी के 77 फीसदी शेयर खरीद कर कंपनी को अपने नाम कर लिया है, इसके साथ ही पूरे ई-कॉमर्स सेक्टर में यह सबसे बड़ी डील हुई है।

अमेरिका की रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट कंपनी के 77 फीसदी शेयर खरीद कर कंपनी को अपने नाम कर लिया है, इसके साथ ही पूरे ई-कॉमर्स सेक्टर में यह सबसे बड़ी डील हुई है।
वहीं इस डील से फ्लिपकार्ट के फाउंडर्स को काफी फायदा पहुंचा है और साथ ही कंपनी के को फाउंडर सचिन बंसल ने कंपनी को छोड़ दिया है। मगर इस कंपनी के एक और साथी बिन्नी बंसल अब इस कंपनी के नए चेयरमैन भी बनेंगे।
इस डील से फाउंडर्स को फायदा तो हुआ लेकिन इनके साथ कंपनी के कुछ और कर्मचारियों को भी फायदा हुआ है।
ये भी पढ़े: Intex Staari 10 अनब्रेकेबल स्क्रीन के साथ लॉन्च, Redmi 5A को देगा कड़ी टक्कर, जानें इसके फीचर्स और कीमत
कर्मचारी बने करोड़पति
फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच डील होने के कारण कंपनी के कर्मचारियों को शेयर देने पर मोटी रकम मिली है, यह रकम इललिए मिली है क्योंकि कर्मचारियों के पास एम्प्लॉई स्टॉक ओनरशिप था, जिसके तहत उनके पास कंपनी के शेयर थे।
कर्मचारियों को मिले 65 करोड़ रुपये
फ्लिपकार्ट के साथ वॉलमार्ट की हुई डील की वजह से कंपनी के शेयर की कीमत काफी बढ़ गई थी, यह वहीं शेयर है जो कि इस कंपनी के कर्मचारियों के पास है। साथ ही देश में पहली एेसी डील हुई है, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों की संपत्ति भी बढ़ गई है।
कंपनी के कर्मचारियो के शेयर के कीमत करीब 13455 करोड़ यानी 2 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी के 100 एेसे कर्मचारी है जिनके पास यह शेयर है और हर कर्मचारी को इन शेयर के बदले 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 65 करोड़ रुपये मिलेंगे।
बायबैक से बनेंगे कोरड़पति
सूत्रों के अनुसार वॉलमार्ट इन ईसॉप्स के लिए 100 प्रतिशत बायबैक का ऑफर लाएगा, वहीं कंपनी जिन कर्मचारियों के पास जितने शेयर है, उन्हें हर एक शेयर पर 150 डॉलर यानी दस हजार रुपये में बेचने का विकल्प दिया जाएगा।
इसके बाद से ही फ्लिपकार्ट के कर्मचारी कोरड़पति बन जाएंगे। इनमें फोन-पे के सीईओ और संस्थापक समीर निगम, फ्लिपकार्ट के पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर आमोद मालवीय, वेबफॉर्म उड़ान में ऑपरेशंस डिपार्टमेंट के पूर्व प्रेजिडेंट सुजीत कुमार के नाम शामिल है।
बता दें कि फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों के पास यह शेयर है, उन सभी को समय पर इसे बेचने का मैका दिया जाएगा। वहीं कंपनी ने पिछले साल 10 करोड़ डॉलर यानी 6.5 अरब रुपये के शेयर को बायबैक किया था।
ये भी पढ़े: Amazon और Flipkart अपने प्रोडक्ट्स पर दे रहे हैं भारी छूट, जानें इन ऑफर्स के बारें में
यह देश में अभी तक का सबसे बड़ा बायबैक प्रोग्राम था। इस कंपनी में 3000 मौजूदा और पूर्व अधिकारी शामिल हुए थे और इनमें मित्रा और जबॉन्ग के अधिकारी भी शामिल थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App