Iphone X के लिए दिखी गजब की दिवानगी, ढ़ोल-नगाड़ों के साथ फोन बुक करने पहुंचे लोग
27 अक्तूबर से भारत में Iphone X की बुकिंग शुरू हो गई है।

27 अक्तूबर से भारत में Iphone X की बुकिंग शुरू हो गई है। इस फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आइफोन के अन्य मॉडल की तरह इस फोन को प्री-आर्डर करने के लिए लोग भारी संख्या में एप्पल के पार्टनर स्टोर तथा अन्य रिटेल स्टोर पर पहुंच रहे हैं।
Maharashtra: Man goes to purchase iPhone X riding a horse with dhol in Thane's Navpara pic.twitter.com/opLu0wyAg9
— ANI (@ANI) November 3, 2017
डिजाइन में किया है बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि एप्पल का यह फोन, अन्य आइफोन से काफी अलग है। कंपनी ने पहली बार आइफोन के डिजाइन में जबरदस्त बदलाव किया है। आइफोन के परंपरागत होम बटन को हटा दिया गया है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में फ्रेम को हटा कर स्क्रीन को फुल साइज रखा गया है।
दो वेरिएंट में होगा उपलब्ध
कंपनी इस फोन की डिलीवरी अगले साल करेगी। एप्पल का यह फोन 64-जीबी और 256-जीबी के वेरिएंट में उपलब्ध है। भारतीय बाजारों में 64-जीबी वेरिएंट की शुरूआती कीमत 89,000 रुपया रखा गया है, वहीं 256-जीबी वैरिएंट की कीमत 1,02,000 रखी गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App