Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सावधान ! आपके मोबाइल के ये ऐप आपकी पर्सनल जानकारी विदेशों में कर रहे लीक, जानें लिस्ट

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग बढ़ गया है, इसके साथ ही भारत में चाइनीज ऐप ने भी अपना दबदबा बना रखा है।

सावधान ! आपके मोबाइल के ये ऐप आपकी पर्सनल जानकारी विदेशों में कर रहे लीक, जानें लिस्ट
X

आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग बढ़ गया है, इसके साथ ही भारत में चाइनीज ऐप ने भी अपना दबदबा बना रखा है।

आज के समय पर भारत में जिसे देखो बिगो और टि-टॉक जैसे ऐप को इस्तेमाल करते है और इसपर वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के साथ फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं।

कई बार लोग इन ऐप्स पर मजाकिया वीडियो बना रहे है और कई लोग इसपर अश्लील वीडियो भी बना रहे है। वहीं इन ऐप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक जानकारी सामने आई है।

ये चाइनीज ऐप अपने यूजर्स की पर्सनल जानकारी को लीक करके विदेशों में सेल कर रहे है। आइए जानते हैं इन ऐप की सच्चाई को गहराई से....

अब Amul बेचेगा ऊंटनी का दूध, सिर्फ कुछ चुनिंदा जगह पर होगा उपलब्ध

रिसर्च फर्म अर्का कंसल्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार, शेयरइट, न्यूज डॉग, टिक-टॉक जैसे ऐप भारतीय यूजर्स की निजी जानकारी को कलेक्ट करके विदेशी कंपनियों को सेल कर रहे है।

ये चाइनीज ऐप आपकी जानकारी हासिल करने के लिए कैमरा, माइक्रोफोन और मैसेज का एक्सिस मांगते है, जिसके जरिए ये ऐप आपकी जानकारी हासिल कर लेते है।

रिपोर्ट में जानकारी सेल करने वाले ऐप की लिस्ट में कई मश्हूर ऐप के नाम शामिल है, जिनको रोजाना इस्तेमाल किया जाता है।

ये ऐप जानकारी करते हैं लीक

1.हेलो

2. शेयरइट

3. टिक-टॉक

4. वीगो वीडियो

5. ब्यूटी प्लस

6. क्लब फैक्ट्री एवरीथिंग

7. न्यूज डॉग

8. वीमैट

अर्का कंसल्टिंग के को-फाउंडर संदीप राव ने कहा है कि ये चाइनीज ऐप यूजर्स की जानकारी अपने पास कलेक्ट करती है और इसके बाद 7 विदेशी एजेंसियों को सेल कर देती है।

Honor 10 Lite भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

बता दें कि करीब 69 प्रतिशत यूजर्स की जानकारी अमेरिकी एजेंसियों को सेल किया जा रहा है। लेकिन ये निजी जानकारी किस तरह से विदेशी कंपनियां उपयोग करती है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story