जून के महीने में टीवी, फ्रिज और अन्य सामान हो सकते है महंगे, जाने इसके पीछे की वजह
जो लोग अगले महीने टेलीविजन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत कई अन्य सामान खरीदना चाहते तो उनके लिए बुरी खबर है, अगला महीना यानी जून में यह सभी सामान खरीदना काफी महंगा हो सकता है।

जो लोग अगले महीने टेलीविजन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन समेत कई अन्य सामान खरीदना चाहते तो उनके लिए बुरी खबर है, अगला महीना यानी जून में यह सभी सामान खरीदना काफी महंगा हो सकता है।
टेलीविजन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के बढ़ती कीमत की जानकारी कंज्यूमर ड्यूरेबल फर्म्स ने दी है, वहीं उन्होंने इन सामान की बढ़ती कीमत के पीछे की वजह भी बताई है।
ये भी पढ़े: वोडाफोन ने अपने नए सीईओ का किया एेलान, निक रीड होंगे नए प्रमुख
जून में टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के बढ़ते दाम को लेकर वहर्लपूल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील डीसूजा ने कहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और रुपए में भारी गिरावट के प्रभाव से कई सारी चीजों पर असर पड़ा है।
उन्होंने यह भी चिंता जताई है कि उत्पादों के दाम आने वाले वक्त में बढ़ सकते है, लेकिन अभी तक यह नहीं जानकारी मिली है कि कीमत कब तक बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा है कि जून में इन सभी चीजों के दाम बढ़ सकते है।
सुनील डीसूजा ने बढ़ती कीमत पर कहा है कि कच्चे माल की आयात के दाम का कंपनी के खर्च पर काफी प्रभाव पड़ता है, वहीं रुपया भी काफी तेजी से डॉलर के मुकाबले काफी तेजी से गिर रहा है। जिसका असर कंपनी के उत्पादों पर भारी असर पड़ रहा है, यह भी एक वजह है इन सभी चीजों की कीमत बढ़ने की।
डीसूजा ने आगे कहा है कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की मांग के अच्छे रहने की संभावना है उनके अनुसार अच्छी जीडीपी, बेहतर मानसून और ग्रामीण विद्युतीकरण की तरफ उठाए गए कदमों की बदौलत मांग का आंकड़ा काफी उप्पर तक पहुंच गया था।
ये भी पढ़े: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जानिए नई कीमतें
बता दें कि जून के महीने में टेलीविजन, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के साथ कई अन्य चीजों की कीमत बढ़ सकती है, यह भी अटकले लगाई जा रही है कि कीमत काफी हद तक बढ़ सकती है। टीवी, फ्रिज और अन्य सामान की कीमत बढ़ने के पीछे की वजह यह है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और भारतीय रुपये में तेजी से आ रही गिरावत है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App