खुशखबरी: धनतेरस होगी खास, इन ऐप्स से खरीदें जूलरी, मिलेगा 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
5 नवंबर यानी आज धनतेरस है, इसके साथ ही आज के शुभ दिन पर लोग बर्तन के साथ सोने की जूलरी और कई सारे सामान खरीदते है।

5 नवंबर यानी आज धनतेरस है, इसके साथ ही आज के शुभ दिन पर लोग बर्तन के साथ सोने की जूलरी और कई सारे सामान खरीदते है। आज के दिन लोग सोने के सामान को वहीं से खरीदते है, जहां से वे सालों से सोना खरीदते है।
लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ चुका है, ऐसे में लोग अब सोना भी ऑनलाइन खरीदते हैं। इस तरह की चीजें खरीदने से पहले लोगों को सावधान रहना चाहिए और साथ ही सामान खरीदने से पहले वेबसाइट की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए है।
ये भी पढ़े: अब बिना इंटरनेट के इस्तेमाल कर सकते हैं Whatsapp, जानें पूरा तरीका
आज हम आपको ऐसी जानकारी देने वाले है, जिसकी मदद से आपको इस धनतेरस के दिन काफी फायदा हो सकता है। हम आपको बताएंगे कि आज के दिन आप इन ऐप्स के जरिए सोना और चांदी खरीद सकते है और साथ ही आपको 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में....
Caratlane ऐप
आप अगर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस ऐप के जरिए सोना खरीद सकते है। यह कंपनी 18 से लेकर 22 कैरट तक का सोना दे रही है और साथ ही यह ऐप मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है।
BlueStone ऐप
अगर लोग इस ऐप पर से जूलरी खरीदते हैं, तो उन्हें इसपर खास डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही इस ऐप पर 5 हजार से ज्यादा जूलरी के डिजाइन्स मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ लोग अपनी पसंद की डिजाइन जूलरी को चुन सकते है।
लोगों को यहां जूलरी खरीदने पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है। लोगों को गोल्ड के साथ ही जेमस्टोन के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं 50 हजार से ज्यादा शॉपिंग करने पर यह ऐप 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई कमी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटी, जानें आज के रेट
Flipkart ऐप
दिवाली के त्योहार पर सभी ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को खास डिस्काउंट्स के साथ खास ऑफर्स दे रही है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट गोल्ड की जूलरी पर 5 से लेकर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है और साथ ही डायमंड जूलरी पर 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Apps gold diamond jewellery Dhanteras 2018 apps to buy jewellery apps to buy gold discount on gold Caratlane BlueStone Flipkart 50 discount on gold gold diamond jewellery designs gold diamond jewellery set gold diamond jewellery online india Technology Tech Guide Gadget News India News ऐप्स गोल्ड और डायमंड जूलरी डिस्काउंट ऑफर्स फ्लिपकार्ट ब्लू स्टोन क्रार्टलेन टेक न्य