Bharat Bandh: इस वजह से बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे है, इसके साथ ही यह कीमतें देश के लोगों के जेब पर भी भारी पड़ रही है। तेल की कीमतों को लेकर आज पूरे भारत में बंद का ऐलान किया है और साथ ही रामलीला मैदान में इसको लेकर अनशन भी किया जा रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे है, इसके साथ ही यह कीमतें देश के लोगों के जेब पर भी भारी पड़ रही है। तेल की कीमतों को लेकर आज पूरे भारत में बंद का ऐलान किया है और साथ ही रामलीला मैदान में इसको लेकर अनशन भी किया जा रहा है और यह बंद देश की दिग्गज राजनितिक पार्टी कांग्रेस ने बुलाया है।
इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.73 रुपए है और डीजल की कीमत 72.83 रुपए है। आज हम आपको बताएंगे आखिर क्यों देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है और थमने का नाम क्यों नहीं ले रहे है। आइए जानते है इसके बारे में....
ये भी पढ़े: BSNL ने 4 नए ब्रॉडबैंड डेटा प्लान्स पेश, देगा Jio GigaFiber कड़ी टक्कर
पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे होने की वजह यह है कि भारतीय सरकार इन पर टैक्स लगा देती है और इस ही वजह से तेल की कीमत दोगुनी हो जाती है। अगर हम देश की दिग्गज तेल कंपनी इंडियन ऑइल की बात करें तो यह कंपनी पेट्रोल डीलर से 39.21 प्रति लीटर की हिसाब से देती है।
सामन्य पेट्रोल पर सरकार एक्साइज डयूटी करीब 19.48 रुपए की चार्ज करती है और वहीं ब्रैंडेड पेट्रोल पर 20.66 रुपए प्रति लीटर चार्ज करती है। दूसरी ओर सरकार हाई स्पीड डीजल पर 15.33 रुपए और ब्रैंडेड डीजल पर 17.69 रुपए की एक्साइज डयूटी चार्ज करती है।
देश के हर राज्य में पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग वैट के रुप में टैक्स लगाया जाता है। इसके साथ ही महारष्ट्र सरकार मुंबई में 39.12 प्रतिशत, ठाणे में 24.7 प्रतिशत लगाती है। वहीं पंजाब में 35.12 प्रतिशत और आंध्र प्रदेश में 35.77 प्रतिशत लगाती है।
पेट्रोल-डीजल की बैढ़ती कीमत के पीछे एक कारण यह है कि डॉलर के मुकाबले रुपया काफी कमजोर पड़ गया है। वहीं दूसरी ओर इंटरनैश्नल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ गई है, जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमत इतनी बढ़ी है।
वहीं दूसरी तरफ पिछले महीने अगस्त में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप डीलरों की कमिशन में इजाफा किया था और 55 फीसद तक बढ़ा दी थी। जिससे कर्मचारियों को सैलरी भी जा सके। तेल कंपनियां पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पर 3 रुपए से लेकर 3.65 रुपए तक कमिशन देती है और डीजल पर 2 रुपए से लेकर 2.62 रुपए तक देती है।
ये भी पढ़े: TRAI ने Jio, Airtel और Idea बड़ा जुर्माना, मार्च की तिमाही में सेवा गुणवत्ता में कमी की थी वजह
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने ग्राहकों को राहत देने से साफ माना कर दिया है। साथ ही सरकार ने कहा है कि राजस्व वसूली में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App