Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Best Google Doodle Of The Year : मीनाकुमारी समेत भारत के लिए गूगल ने बनाए ये 10 बेस्ट डूडल

साल 2018 (Year Ender 2018) को खत्म होने में कुछ ही घंटे रह गए है, इसके साथ ही दुनिया को नए साल का (Happy New Year 2019) बेसब्री से इंतजार है।

Best Google Doodle Of The Year : मीनाकुमारी समेत भारत के लिए गूगल ने बनाए ये 10 बेस्ट डूडल
X

Best Google Doodle Of The Year

साल 2018 (Year Ender 2018) को खत्म होने में कुछ ही घंटे रह गए है, इसके साथ ही दुनिया को नए साल का (Happy New Year 2019) बेसब्री से इंतजार है। आज न्यू ईयर ईव है (Year Ender 2018) और दुनिया आज शाम को बड़ी धूमधाम से इस खास मौके को मनाती है। इस कड़ी में दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने भारत के कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ कई खास अवसर पर डूडल (Google Doodle) समर्पित किए है। आज हम आपको उन खास डूडल (Google Doodle) की जानकारी देंगे, जो कि भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए है। आइए जानते है इन डूडल के बारे में...

Happy New Year 2019 / Google ने New Year Eve 2018 पर बनाया खास Doodle

1. India’s Independence Day 2018

गूगल ने भारत के स्वतंत्रता दिवस 2018 पर खास डूडल (Google Doodle) समर्पित किया था। इस डूडल में गूगल ने कमल, हाथी, मोर और बाघ की तस्वीरें दिखाई थी और साथ ही इस डूडल को बहुत ही रंग बीरंगा बनाया था।

इस डूडल को गूगल ने बहुत अलग स्टाइल और डिजाइन दिया था। गूगल ने इस डूडल (Google Doodle) को इंडियन ट्रक से प्रेरित होकर बनाया था।

2. Meena Kumari’s 85th Birthday

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री मीना कुमारी के जन्मदिन के खास मौके पर डूडल (Google Doodle) समर्पित किया था।

गूगल ने एक अगस्त को भारतीय सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमार की अभिव्यंजक विशेषताओं का एक खास पेंटिंग कैप्चर किया हुआ डूडल बनाकर पेश किया।

3. Raja Ram Mohan Roy’s 246th Birthday

राजा राम मोहन रॉय भारत के एक जाने माने सोशल एक्टिविस्ट थे। उन्होंने भारत के लिए कई बड़े काम किए थे, जिसमें बाल विवाह पर रोक लगाना भी शामिल था। गूगल ने अपना डूडल (Google Doodle) राजा राम मोहन रॉय के जन्मदिन के खास मौके पर बनाया था और उन्हें समर्पित किया था।

राजा राम मोहन रॉय का जन्म 1772 में हुआ था और उन्होंने भारत के साथ विदेश की कुछ खास भाषाओं को सिखा था, जिसमें अंग्रेजी, परशियन और संस्कृत शामिल है।

4. Google New Year Doodle

गूगल ने आज के दिन के लिए भी खास डूडल (Google Doodle) बनाया है। इस डूडल में गूगल ने दो हाथी के बच्चे दिखाएं है, जिसमें एक पॉपक्रोन खा रहा है और दूसरा बॉल से खेल रहा है।

वहीं लोग भी इस न्यू ईयर (Happy New Year 2019) डूडल को पसंद कर रहे है। ज्यादा जानने के लिए यहां करें क्लिक।

5. Google Doodle Baba Amte

भारत के लिए गूगल ने अनेक डूडल (Google Doodle) बनाए है और वो भी कई बड़े अवसर और खास लोगों के जन्मदिन पर इन्हें समर्पित किए है।

गूगल ने बाबा आम्टे के जन्मदिन के खास अवसर पर अपना डूडल समर्पित किया था, जिसमें गूगल ने उनसे जुड़ी कई फोटो की स्लाइड बनाई थी।

6. sir m visvesvaraya’s 158th birthday doodle

सर एम. विश्वेश्वरैया के 158 के जन्मदिन के खास मौके पर डूडल (Google Doodle) पेश किया था। गूगल ने अपने डूडल में उनकी तस्वीर को शेयर किया था।

उन्होंने भारत के कई सारे काम किए थे, जिसकी वजह से भारत में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया था।

7. Dilip Sardesai’s 78th Birthday doodle

गूगल ने भारत के महान खिलाड़ी दिलीप सरदेसाई को जन्मदिन पर भी डूडल बनाया था। इस डूडल में गूगल ने दिलीप सरदेसाई को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया था। दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले है और साथ ही पूरे भारत में कोई भी स्पिन बॉलिंग उनसे अच्छी नहीं खेलता है।

उन्हें Renaissance Man of Indian cricket कहा जाता है।

8. Kamla Das Doodle

कमला दास भारत की सबसे लोकप्रिय लेखिका और कवितत्री थी और लोगों को भी उनकी लिखी किताबे बहुत पसंद आती थी। उनके खास जन्मदिन के खास मौके पर गूगल ने डूडल (Google Doodle) बनाकर समर्पति किया था।

9. Mrinalini Sarabhai’s 100th Birthday doodle

मृणालिनी साराभाई भारतनाटयम और कथककली में उम्दा नृत्यांगना थी। उन्होंने कई अभिनेत्रियों को यह कला सिखाई थी और अपने पति के साथ एक नृत्य एकेडमी भी खोली थी।

गूगल ने 100 वें जन्म दिन के खास मौके पर डूडल (Google Doodle) बनाया था।

अलविदा 2018: Google ने Pixel 3 XL को किया था लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

10. Dadasaheb Phalke’s 148th Birthday doodle

दादा साहेब फालके बॉलीवुड के भीष्म कहलाए जाते है। इसके साथ ही उनके नाम पर कई सम्मान भी दिए जाते है और उनके जन्मदिन पर उन्हें याद भी किया जाता है। इस खास मौके पर गूगल ने भी उन्हें सम्मानित करने के लिए एक खास डूडल (Google Doodle) बनाया था।

इस डूडल में गूगल ने उनकी यंग ऐज की फोटो दिखाई थी, जिसमें उन्होंने फ्लिम की रील पकड़ी हुई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story