Fitness Apps: खुद को रखना है फिट तो फॉलो करें ये टिप्स
भारत में लोग अफनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है। इसके साथ ही काफी सारे लोग महंगे से महंगे जिम में जा कर एक्सर्साइज़ करते है और साथ कई लोग सुबह मैदानों में जा कर दौड़ लगाते है। इसके साथ ही हमारे देश के खेल मंत्री राजवर्दन सिंह राठोर ने भी फिटनेस को लेकर फिट इंडिया कैमपेन चलाया था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2018 2:41 PM GMT
भारत में लोग अफनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है। इसके साथ ही काफी सारे लोग महंगे से महंगे जिम में जा कर एक्सर्साइज़ करते है और साथ कई लोग सुबह मैदानों में जा कर दौड़ लगाते है।
इसके साथ ही हमारे देश के खेल मंत्री राजवर्दन सिंह राठोर ने भी फिटनेस को लेकर फिट इंडिया कैमपेन चलाया था, जिसमें देश के जानें माने खिलाड़ी विराट कोहली, पीवी सिंधु, जैसे खिलाड़ियों शामिल थे। आज हम आपको फिटनेस ऐप्प्स की जानकारी देंगे, जो कि लोगों को फिट रखने में काफी मदद करेंगे...
Google Fit App
गूगल ने अपने यूजर्स को फिट रखने के लिए इस ऐप को लॉन्च किया है। ऐप फोन के सेंसर का इस्तेमाल वॉकिंग, बाइकिंग के साथ रनिंग की एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए करता है।
इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप को अपने फिटनेस और वजन की जानकारी के लिए इस्तेमाल कर सकते है। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी कर सकते है।
Runkeeper App
जिन लोगों को दौड़ना पसंद है उनके लिए यह ऐप काफी फायदेमंद है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपनी स्पीड, दूरी और रिकॉर्ड को दर्ज कर सकते है। इसके साथ ही यह ऐप आपको जॉगिंग के वक्त की जानकारी भी देगा। साथ ही इस ऐप को यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है।
Nike Running App
नाइक ने इस ऐप को बेहद शानदार इंटरफेस दिया है, जिसकी वजह से यह ऐप लोगों में काफी लोकप्रिय है। साथ ही यह ऐप यूजर की रनिंग और ऐक्टिविटीज़ को भी ट्रेक करता है। यूजर्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।
FitNotes
यह ऐप लोगों को फिट रखने में मदद करता है और साथ ही लोगों की शेप को नहीं बिगड़ने देता है। यह ऐप लोगों के वर्कआउट को ट्रैक करने के साथ ट्रैनिंग की हिस्ट्री भी बताता है। इस ऐप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story