आयकर विभाग दे रहा है 5 करोड़ रुपए कमाने का मौका, जानें पूरी स्कीम के बारे में
वित्त मंत्रालय ने कालेधन और टैक्स चोरी से निपटने के लिए एक नया तरीका निकाला है। इसके तहत आप 5 करोड़ तक जीत सकते हैं।

आयकर विभाग ने देश के लोगों के लिए करोड़ो रुपये जीतने का मौका दे रही है, इस जानकारी के तहत अगर कोई भी व्यक्ति बेनामी संपत्ति और लेनदेन के बारे में आयकर विभाग को बताता है तो विभाग उसको एक करोड़ रुपये तक दे सकती है।
वहीं अगर कोई व्यक्ति विदेश में पड़े कालेधन की जानकारी विभाग को देगा तो विभाग उसको पांच करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देगा।
इसके साथ ही आयकर विभाग ने इनकम टैक्स इंफोर्मेंट्स रिवार्ड स्कीम को भी अपडेट किया है, जिसमें इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तर्ज पर किसी व्यक्ति को आय और एसेट्स पर टैक्स चोरी की जानकारी देने पर 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाता था।
वहीं सीबीडीटी ने घोषणा की है कि बेनामी ट्रांजेक्शन इंफोर्मेंट्स रिवार्ड स्कीम, 2018 के तहत कोई भी व्यक्ति जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। वे ज्वाइंट या एडिशनल कमिश्नर को बेनामी लेनदेन या प्रॉपर्टी जो बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन एक्ट, 2016 के अंदर जानकारी दे सकते हैं।
सीबीडीटी ने अनुसार इस रिवार्ड स्कीम का लक्ष्य है कि लोगों को बेनामी लेनदेन और संपत्ति के साथ ही इस तरह की संपत्ति पर निवेशक और मालिक के खिलाफ जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।
बता दें कि आयकर विभाग रिवार्ड स्कीम के तहत इंफोर्मर की निजी जानकारी को गुप्त रखेगा और साथ ही उस व्यक्ति की पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। वहीं एक बयान में आयकर विभाग ने कहा है कि कई केसों में यह जानकारी सामने आई है कि काले धन का उपयोग किसी ओर के नाम से प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App