Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Amazon ने प्राइम मेंबरशिप के दाम बढ़ाए, इतने समय के लिए मिलेगी खास सर्विस, जानें इस प्लान के बारे में

अमेजन इडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया मेंबरशिप प्लान को लॉन्च कर दिया है, इसमें यूजर को अमेजन प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी।

Amazon ने प्राइम मेंबरशिप के दाम बढ़ाए, इतने समय के लिए मिलेगी खास सर्विस, जानें इस प्लान के बारे में
X

अमेजन इडिया ने अपने यूजर्स के लिए नया मेंबरशिप प्लान को लॉन्च कर दिया है, इसमें यूजर को अमेजन प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी। जिन यूजर्स ने प्राइम मेंबरशिप नहीं ली उन्हें नए प्लान के तहत 129 रुपये में एक महीने के लिए प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी, इसके साथ ही यूजर्स इन सर्विस का फायदा उठा सकते है।

वहीं इस नए प्लान से पहले अमेजन इंडिया प्राइम मेंबरशिप 999 रुपये में एक साल के लिए दे रहा था। वहीं कंपनी ने इस प्लान को दोबारा अपडेट किया है और इस प्लान में यूजर्स मेंबरशिप को एक महीने के बाद छोड़ सकते है।

अमेजन के प्राइम मेंबरशिप को अपनाने के बाद यूजर्स को काफी सारी सुविधा दी जाएगी, जिसमें वीडियो ऑन डिमांड प्लेफॉर्म प्राइम विडियो पर फ्री में फिल्में, टीवी शो देख सकते है।

इसके साथ ही अमेजन प्राइम विडियो पर एेसे टीवी शो और विडियो मिलेगी जो कि कही और नहीं देखने को मिलेगी। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को प्रोडक्टस के मंगवाने पर भी सुविधा दे रहे है, जिसमें यूजर्स को मंगवाए गए समान पर कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं देना होगा और साथ ही प्रोडेक्ट एक ही दिन में डिलीवर हो जाएगा।

बता दें कि अमेजन ने भारत में प्राइम सर्विस की शुरूआत 2016 में की थी, वहीं इस सर्विस की कीमत 499 रुपये एक साल की लिए थी। कुछ समय बाद अमेजन ने इस मेंबरशिप प्लान में प्राइम विडियो को भई जोड़ दिया, जिसके बाद कंपनी ने इस मेंबरशिप की कीमत बढ़ाकर 999 रुपये कर दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story