Dzire को पछाड़कर ALTO बनी नंबर वन, ये हैं टॉप 10 मॉडल
SIAM (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स) ने बिक्री का आंकड़ा जारी किया है।

Maruti Suzuki इंडिया की Alto अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इससे पहले अगस्त और सितंबर में Maruti की ही Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन SIAM (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार Maruti Alto की अक्टूबर में 19,447 इकाइयां बिकी हैं। जबकि Dzire की बिक्री 17,447 वाहन रही है।
यह भी पढ़ें- 2030 तक बंद हो जाएंगे देश के 53 हजार पेट्रोल पंप!
ये हैं टॉप तीन मॉडल
अगस्त में Dzire की बिक्री Alto से ज्यादा थी। यह क्रमश: 26,140 से 21,521 वाहन थी। सितंबर में भी Dzire की बिक्री Alto से ज्यादा थी। अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 शीर्ष मॉडलों में से सात Maruti के हैं। बाकी तीन मॉडल Hyundai मोटर इंडिया के हैं।
अक्तूबर के शीर्ष 10 मॉडलों में Baleno का स्थान तीसरा है जिसकी 14,532 इकाइयां बिकी हैं जबकि पिछले साल इसी माह में यह आंकड़ा 10,718 इकाई था।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कार में आएगी खराबी तो यह कंपनी वापस करेगी पूरे पैसे
इनका भी रहा दबदबा
Hyundai की Grand i10 चौथे स्थान पर रही है। इसकी 14,417 इकाइयां बिकी हैं। Maruti Suzuki की WagonR 13,043 इकाइयों के साथ पांचवे स्थान पर, Celerio 12,209 इकाइयों के साथ छठे, Swift 12,057 इकाइयों के साथ सातवें और Vitara Breeza 11,684 वाहनों के साथ आठवें स्थान पर रही है।
इसी सूची में Hyundai की Elite i20 की 11,012 इकाइयां बिकी जिसके साथ यह नौंवे स्थान और Creta 9,248 इकाइयों के साथ दसवें स्थान पर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App