भारत में बिकते हैं 92 प्रतिशत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
सोसायटी आफ मैन्युफेक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वीकल (SMEV) ने भारत को इलेक्ट्रिक वाहनों वाला सबसे बड़ा बाजार बताया।

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में बिकने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों में 92 प्रतिशत की हिस्सेदारी दोपहिया वाहनों की है। इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद है कि आगे भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक बाहनों में दोपहिया वाहनों की बढ़त बरकरार रहेगी। हालांकि केंद्र व राज्य सरकारों ने सार्वजनिक व सरकारी परिवहन बेड़े में बिजली से चलने वाले बड़े वाहनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- जियोफोन की छुट्टी करने आ रहा है देश का स्मार्टफोन
पिछले वित्त वर्ष में कुल 38,966 इलेक्ट्रिक वाहन बिके
वर्ष 2016-17 में देश में कुल मिलाकर 38,966 इलेक्ट्रिक वाहन बिके। सोसायटी ऑफ मैन्युफेक्चर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वीकल (SMEV) का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में से 92 प्रतिशत दोपहिया व केवल 8 प्रतिशत कार रहेंगे।
दोपहिया वाहनों की बिक्री अधिक
विशेषज्ञों व कंपनियों का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में दोपहिया वाहनों का बड़ा हिस्सा आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। उल्लेखनीय है कि भारत को दोपहिया वाहनों का देश कहा जाता है। देश में हर महीने औसतन 17 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बिकते हैं।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब भारत में ही बनेंगे Iphone, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कही ये बड़ी बात
अक्टूबर में बिके 17 लाख से अधिक दोपहिया वाहन
इस अक्टूबर में 17,50,966 दोपहिया वाहन बिके जिनमें मोटरसाइकिल, स्कूटर व मोपेड शामिल हैं। SMEV के निदेशक सोहिंदर गिल ने कहा-भारत दोपहियों का देश है, इसलिए आने वाले में जो इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आएंगे उनको फायदा मिलेगा। यानी वे अन्य वाहनों की तुलना में बढ़त में रहेंगे। उनके साथ कम लागत व आसान रखरखाव का फायदा भी जुड़ा हुआ है।
हाईब्रिड वाहनों पर सब्सिडी
केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देती है। इसके अलावा राज्य सरकारों द्वारा अपने स्तर पर किए जा रहे प्रयास मायने रखते हैं। बीते वित्त वर्ष में गुजरात में कुल मिलाकर 4,330 इलेक्ट्रिक वाहन बिके और वह बिक्री संख्या में देश में पहले स्थान पर रहा।
यह भी पढ़ें- Xiaomi के Redmi 4A को कम कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका, जानें फोन के फीचर्स
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा
SMEV के अतिरिक्त निदेशक मनु शर्मा के अनुसार इसकी बड़ी वजह प्रदेश सरकार द्वारा विशेषकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने के प्रयास है। प्रदेश सरकार छात्र छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी आदि खरीदने पर विशेष मदद वित्तीय प्रोत्साहन दे रही है।
भारत है सबसे बड़ा बाजार
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है। शोध फर्म Ernst & Young ने हाल ही में एक रपट में कहा कि देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया व तिपहिया वाहनों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं और उम्मीद है कि लोग इस खंड में सबसे पहले इन्हीं वाहनों को अपनाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App