Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खुशखबरी! 2022 तक भारत में होगा 5जी का इस्तेमाल, जानिए कितना खर्च होगा डेटा

स्वीडन की टेलिकॉम कंपनी एरिक्सन के एक सीनियर अधिकारी का दावा है कि 2022 से भारत में 5जी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

खुशखबरी! 2022 तक भारत में होगा 5जी का इस्तेमाल, जानिए कितना खर्च होगा डेटा
X

स्वीडन की टेलिकॉम कंपनी एरिक्सन के एक सीनियर अधिकारी का दावा है कि 2022 से भारत में 5जी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अधिकारी के मुताबिक साल 2018 सूचना प्रौद्योगिकी के नजरिए से इतिहास में एक महत्वपूर्ण साल के रूप में दर्ज होने जा रहा है।

एरिक्सन का अनुमान है कि भारत में 2022 से 5जी का उपयोग शुरू हो जाएगा। लेकिन तब तक भारत में मंथली मोबाइल डेटा ट्रैफिक बढ़कर 5 गुना अधिक हो जाएगा। यह 2017 में 1.9 एक्साबाइट (ईबी) था, जो 2023 तक बढ़कर 10 एक्साबाइट हो जाएगा।

एरिक्सन के स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग और बिजनेस नेटवर्क के प्रमुख पैट्रिक केरवाल ने बताया, हमारा मानना है कि 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक का 20 फीसदी 5जी होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह 20 फीसदी भी वर्तमान के 4जी, 3जी और 2जी तीनों के ट्रैफिक को मिलाकर भी उससे डेढ़ गुना ज्यादा होगा।

5जी का प्रयोग 4जी से अधिक

केरवाल इसी हफ्ते जारी एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के लेखक भी हैं। उन्होंने कहा, 'हमारा मानना है कि 5जी का प्रयोग 4जी से अधिक होगा और यूजर्स अधिक डेटा की खपत करेंगे। हालांकि जरूरी नहीं है कि यूजर्स अधिक समय भी बिताएंगे क्योंकि स्मार्टफोन नई क्षमताओं से लैस होंगे,

जिनमें वर्चुअल रियलिटी(वीआर), अगमेंटेंड रियलिटी (एआर) और 4 के वीडियो प्रमुख हैं। ये तकनीक वीडियो के अलावा वीडियो के चारों तरफ भी देखने में सक्षम बनाएगी।

उत्तरी अमेरिका सबसे आगे होगा

मोबाइल इंडस्ट्री की एक्टिविटी का विश्लेषण करनेवाली इस रिपोर्ट के 14वें संस्करण में बताया गया कि 5जी लागू करने में उत्तरी अमेरिका दुनिया में सबसे आगे होगा।

दरअसल, सभी प्रमुख अमेरिकी सर्विस प्रोवाइडर 2018 के अंत से 2019 के मध्य तक 5जी लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। यही वजह है कि अन्य देश पिछड़ जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story