केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप किया लॉन्च
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च किया। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का उद्देश्य से यह अब डिजिटल ही देखा जा सकेगा।

डिजिटल कैलेंडर 2021 और डायरी ऐप लॉन्च
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च किया। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने का उद्देश्य से यह अब डिजिटल ही देखा जा सकेगा। पहले सभी कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और इसी तरह की अन्य सामग्री भौतिक प्रारूप में छापी जाती थी। पर अब यह सब डिजिटल होगा।
#Delhi : केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत सरकार का डिजिटल कैलेंडर और डायरी ऐप लॉन्च की। pic.twitter.com/42MLgKsrBt
— Hindustan (@Live_Hindustan) January 8, 2021
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह की सभी गतिविधियां डिजिटल और ऑनलाइन होंगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और उनके शासन मॉडल के अनुरूप है, जिन्होंने हमेशा प्रौद्योगिकी को एक प्रतिबल के रूप में देखा है। मंत्रालय ने आगे कहा कि कॉफी टेबल पुस्तकों के प्रकाशन को भी रोका जाएगा और ई-पुस्तकों के उचित उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
डिजिटल इंडिया को मिलेगा बढ़ावा
केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया (Digitel India) अभियान के तहत इस बार नए साल 2021 का कैलेंडर और डायरी ऐप को डिजिटल बनाया गया है। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में डिजिटल चीजों की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कैलेंडर और डायरी, शेड्यूलर और इसी तरह की अन्य सामग्री भौतक रूप छापने के बजाए डिजिटली बनाई गई हैं।