Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह के 'पियवा ने क्या किया' गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 4 दिन पहले ही रिलीज हुआ सॉन्ग

भोजपुरी की स्टार अंतरा सिंह प्रियंका और कृष्णा गोस्वामी ने गाया पियवा ने क्या किया लेटेस्ट सॉन्ग। यू ट्यूब पर रिलीज होने के बाद देख रहे हैं लोग।

Bhojpuri Gana: अंतरा सिंह के पियवा ने क्या किया गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, 4 दिन पहले ही रिलीज हुआ सॉन्ग
X

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से ही जलवा बिखेरने वाली अंतरा सिंह प्रियंका का हाल ही में एक और नया गाना यू ट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह और कृष्णा गोस्वामी ने गाया है। इतना ही नहीं लोग इस गाने के बोल सुनकर बहुत आनंदित हो रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 3 से 4 दिनों में इस गाने को खूब सुना जा रहा है। इस पर हजारों व्यूज आ चुके हैं।

दरअसल, अंतरा सिंह प्रियंका और कृष्णा गोस्वामी का यह गाना है 'Piyava Ne Kya Kiya' पियवा ने क्या किया इस गाने का वीडियो 29 सितंबर को रिलीज किया गया है। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। अंतरा सिंह के इस गाने के बोल शिनातू निशांत ने लिखे हैं। जबकि गाने को म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने का वीडियो रिलीज होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं गाना धीरे धीरे अपनी टारगेट ऑडियस तक पहुंचाया जा रहा है।

यू ट्यूब पर रिलीज हुए पियवा ने क्या किया सॉन्ग की रिच तेजी से बढ रही है। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी गानों के फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इसी वजह इस गाने के वीडियो का भी बेहद मजेदार होना है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में अंतरा सिंह प्रियंका के फैंस की संख्या अच्छी खासी है।

और पढ़ें
Next Story