29 Jun 2024
हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑरा को अब CSD पर उपलब्ध करवा दिया है
CSD से सिर्फ देश के जवान ही खरीद सकते है उनको खरीदने पर 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही देना होगा
CSD में इस कार के 7 वेरिएंट है जिस पर अलग अलग टैक्स बचा सकते है
हम बात करें ऑरा के बेस वैरिएंट E का तो इसकी कीमत शोरूम प्राइस 6,48,600 रुपए है वही इसको CSD से 5,67,384 रुपए में खरीद सकते है
यानी इस वेरियंट पर आपको कुल 81,216 रुपए की बचत हो जाएगी इसी तरह अलग अलग वेरिएंट पर 1,37,248 रुपए का टैक्स बचा सकते है
बात करें ऑरा के फीचर्स की तो इसमें फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ आता है
वही इसके 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ इसका CNG वेरिएंट भी आपको मिल जायेगा
वही इसमें आपको क्रूज कंट्रोल और बेस्ट-इन-सेगमेंट 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलने वाले है
ऑरा के फेसलिफ्ट को कंपनी ने 30 से ज्यादा नए सेफ्टी फीचर्स से लैस किया है इसमें 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग्स का भी आपको विकल्प मिल जायेगा