Kia SUV Sales: किआ सेल्टोस अपने बोल्ड डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन विकल्पों के कारण भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

Kia SUV Sales: किआ इंडिया की पॉपुलर मिडसाइज SUV Kia Seltos ने भारतीय बाजार में एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए 6 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2019 में लॉन्च होने के बाद से यह SUV लगातार अपडेट होती रही है और ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस साल 2 जनवरी को लॉन्च हुए ऑल न्यू मॉडल ने एक बार फिर से बाजार में इसकी लोकप्रियता को और मजबूत किया है।

करीब 7 साल में 6 लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल करना इस बात का सबूत है कि Seltos ने मिडसाइज SUV सेगमेंट में अपनी खास पहचान बनाई है। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब इस सेगमेंट में Hyundai Motor Company, Maruti Suzuki, Tata Motors, Toyota और Volkswagen Group जैसी कंपनियों के लोकप्रिय मॉडल्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

इंजन और फीचर्स की खासियत
Kia Seltos अपने बोल्ड डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन विकल्पों के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसमें मैनुअल और कई ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस मिलते हैं, जो ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बनाते हैं। प्रीमियम केबिन, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं। ऑल न्यू सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है, जिससे यह एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम खरीदारों तक को आकर्षित करती है।

टॉप वेरिएंट्स की मजबूत मांग
कंपनी के मुताबिक, कुल बिक्री में करीब 29 फीसदी हिस्सा टॉप वेरिएंट्स का है। इससे साफ पता चलता है कि ग्राहक अब प्रीमियम फीचर्स, ADAS सेफ्टी सिस्टम और एडवांस टेक्नोलॉजी को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वहीं एंट्री और मिड वेरिएंट्स की लगातार मांग यह दिखाती है कि यह SUV वैल्यू फॉर मनी विकल्प भी बनी हुई है।

इस मौके पर Sunhack Park ने कहा कि 6 लाख यूनिट्स की बिक्री इस बात का प्रमाण है कि ग्राहक डिजाइन, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस से भरपूर प्रोडक्ट्स को पसंद करते हैं। लगातार बढ़ती बिक्री और खासकर टॉप ट्रिम्स की मांग यह दर्शाती है कि एडवांस सेफ्टी और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के प्रति ग्राहकों का भरोसा तेजी से बढ़ रहा है।

(मंजू कुमारी)