Hyundai Motor: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को नए और स्टाइलिश अंदाज में पेश किया है। VIBE एडिशन इसे बेहतर स्टाइल, एडवांस फीचर्स और ज्यादा वैल्यू प्रदान करना है।

Hyundai Motor: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 NIOS) का नया VIBE एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन कार को पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक देने के साथ कई नए फीचर्स भी जोड़ता है, जिससे यह युवाओं और मॉडर्न ग्राहकों के लिए और आकर्षक बन गई है।

VIBE एडिशन के फीचर

  • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस VIBE एडिशन में ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो केबिन को स्पोर्टी फील देते हैं। इसके अलावा काले रंग के अलॉय व्हील्स, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। Sportz (O) VIBE वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट और स्मार्ट-की की सुविधा भी मिलती है।
  • हुंडई ग्रैंड आई10 निओस में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक एसी और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिया गया है।

सेगमेंट-फर्स्ट डैशकैम
इस एडिशन की सबसे खास बात इसका डैशकैम है, जो ड्राइविंग, इमरजेंसी और इवेंट रिकॉर्डिंग जैसे कई मोड्स में काम करता है। यूजर्स एक खास मोबाइल ऐप के जरिए वीडियो सीधे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें ऑन-डिमांड वीडियो और फोटो कैप्चर का विकल्प भी मिलता है।

 हुंडई ग्रैंड आई10 निओस कीमत (एक्स-शोरूम)
Sportz VIBE (MT): ₹7,09,400
Sportz VIBE (AMT): ₹7,61,400
Sportz (O) VIBE (AMT): ₹7,73,400
Asta (MT): ₹7,50,700
Asta (AMT): ₹8,02,600

ट्रांसमिशन और कलर ऑप्शन
VIBE एडिशन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT (स्मार्ट ऑटो) दोनों ट्रांसमिशन विकल्प दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नया Titan Grey Matte कलर भी पेश किया है। इसके अलावा, Asta वेरिएंट में भी अब डैशकैम फीचर जोड़ा गया है, जिससे सेफ्टी और सुविधा दोनों बढ़ती हैं। कंपनी के अनुसार, VIBE एडिशन का मकसद ग्राहकों को बेहतर स्टाइल, एडवांस फीचर्स और ज्यादा वैल्यू प्रदान करना है।

(मंजू कुमारी)