Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi 2020 Festival : होलिका दहन पर अपने ईष्ट देव को लगाएं उनकी पंसद की चीजों का भोग और पाएं सुख, समृद्धि का आशीर्वाद

Holi 2020 Festival : होलिका दहन 9 मार्च 2020 (Holika Dahan 9 March 2020) को किया जाएगा, यह दिन ईष्ट साधना के लिए विशेष माना जाता है, यदि आप होलिका दहन के दिन अपने ईष्ट की साधना करके उन्हें उनकी मनपसंद चीजों का भोग लगाते हैं तो आपको उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी और यदि आप अपने ईष्ट के प्रिय भोग के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं होलिका दहन अपने ईष्ट देव (Ishta Dev) को किन चीजों का लगाएं भोग।

Holi 2020 Festival : होलिका दहन पर अपने ईष्ट देव को लगाएं उनकी पंसद की चीजों का भोग और पाएं सुख, समृद्धि का आशीर्वाद
X
Holi 2020 Festival : होलिका दहन पर अपने ईष्ट देव को लगाएं उनकी पंसद की चीजों का भोग और पाएं सुख, समृद्धि का आशीर्वाद

Holi 2020 Festival : हिंदू धर्म में होलिका दहन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन अपने ईष्ट पूजा भी विशेष रूप से फलदायी मानी गई है। होलिका दहन के दिन यदि आप अपने ईष्ट देव की पूजा के बाद उन्हें उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं तो वह आपसे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे और आपको अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करेंगे। होलिका (Holika) दहन का दिन पूर्णिमा (Purnima) का दिन होता है। जिस दिन सभी देवी- देवता अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

भगवान गणेश का भोग (Lord Ganesha Bhog)

यदि आप गणेश जी को अपना ईष्ट देव मानते हैं तो आप होलिका दहन के दिन उन्हें ठंडाई का भोग लगाएं। इसके साथ ही आप उन्हें लड्डू का भोग भी लगा सकते हैं जैसे बेसन के लड्डू, सूजी के लड्डू,मोतीचूर के लड्डू, नारियल के लड्डू और बूंदी के लड्डू अगर आप भगवान गणेश जी को इन चीजों का भोग लगाएंगे तो वह आपसे जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे। माना जाता है कि भगवान गणेश को लड्डू अति प्रिय हैं।

Also Read : Holi 2020 Date And Time : होली 2020 में कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा

भगवान शिव का भोग (Lord Shiva Bhog)

यदि आप भगवान शिव को अपना ईष्ट देवता मानते हैं तो आप होलिका दहन के बाद होलिका की राख (Holika Ki Rakh) अपने घर पर लेकर आएं और उन्हें यह राख चढ़ाएं। इस राख को चढ़ाने से भगवान शिव आपसे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाएंगे। राख चढ़ाने के बाद भगवान शिव को भांग भी अवश्य अर्पित करें।यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके मन की सभी इच्छाएं जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगी और आपको सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।


हनुमान जी का भोग (Lord Hanuman Ji Bhog)

होलिका दहन के दिन हनुमान जी को लाल या सिंदूरी रंग को चला पहनाएं। इसके बाद हनुमान जी को हलवा, पंचमेवा, गुड़ या बूंदी से बने लड्डू का भोग लगाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको बजरंग बली की विशेष कृपा प्राप्त होगी और इसके साथ ही आपके सभी रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको जीवन में किसी भी किसी प्रकार की किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मां दूर्गा का भोग (Goddess Durga Bhog)

होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन मां दूर्गा को लाल रंग की साड़ी अवश्य अर्पित करें। इस दिन आप मां दूर्गा को सूजी का हलवा, आटे का हलवा या गाजर का हलवा और मूंग का हलवा अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है की मां दूर्गा को हलवा विशेष प्रिय है। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां दूर्गा आपसे अति प्रसन्न हो जाएंगी और आपको जीवन की सभी सुख और सुविधाओं का वरदान देंगी। आपके ऐसा करने मात्र से ही आप मां दूर्गा की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

भगवान विष्णु का भोग (Lord Vishnu Bhog)

अगर आप भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करते हैं या फिर श्री हरि विष्णु को अपना ईष्ट देवता मानते हैं तो आपको होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु को बताशों पर पीला या लाल रंग चढ़ाकर उन्हें अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही आप भगवान श्री हरि विष्णु को पीले रंग की मिठाई भी अर्पित कर सकते हैं। यदि आप चाहें तो आप इस दिन भगवान विष्णु को माल पुए का भोग भी लगा सकते हैं।

Also Read : Holi Festival 2020: होली पर अपने प्यार को पाने के लिए लोग करते हैं इस तरह का जादू-टोना, पढ़ते हैं ये मंत्र

माता लक्ष्मी और माता सरस्वती का भोग (Goddess Laxmi And Goddess Saraswati Bhog)

यदि आप माता लक्ष्मी या माता सरस्वती को अपना ईष्ट मानते हैं तो आप होलिका दहन के दिन इन्हें केसर भात का भोग लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप माता लक्ष्मी और माता सरस्वती को सफेद मावे की मिठाई का भोग भी लगा सकते हैं। माता लक्ष्मी और माता सरस्वती को खीर भी अत्याधिक पसंद है। यदि आप चाहें तो इस दिन आप खीर का भोग भी माता लक्ष्मी और माता सरस्वती को लगा सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story