12 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज के दिन फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज की तिथि और पक्ष
- तिथि: कृष्ण पक्ष दशमी दोपहर 12:22 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी आरंभ
- पक्ष: कृष्ण पक्ष
- माह: फाल्गुन (पूर्णिमांत), माघ (अमांत)
- वार: गुरुवार
सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
- सूर्योदय: प्रातः 07:03 बजे
- सूर्यास्त: सायं 06:10 बजे
- चंद्रोदय: 13 फरवरी को प्रातः 04:04 बजे
- चंद्रास्त: दोपहर 01:17 बजे
नक्षत्र, योग और करण
- नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 01:42 बजे तक
- योग: हर्षण योग प्रातः 03:06 बजे (13 फरवरी) तक
- करण: विष्टि करण 12:22 बजे तक, बव करण 13 फरवरी को 01:27 बजे तक
भद्रा का समय
आज भद्रा सुबह 07:03 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगी। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश या अन्य शुभ कार्य टालना बेहतर रहेगा। भद्रा समाप्त होने के बाद शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
आज के शुभ मुहूर्त
- अभिजित मुहूर्त: 12:14 PM से 12:59 PM
- विजय मुहूर्त: 02:28 PM से 03:12 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:20 AM से 06:11 AM
- निशिता मुहूर्त: 13 फरवरी 12:10 AM से 01:02 AM
- गोधूलि मुहूर्त: 06:07 PM से 06:33 PM
आज के अशुभ मुहूर्त
- दुर्मुहूर्त: 10:45 AM से 11:30 AM, 03:12 PM से 03:56 PM
- राहुकाल: 02:00 PM से 03:23 PM
- यमगण्ड: 07:03 AM से 08:26 AM
- गुलिक काल: 09:49 AM से 11:13 AM
आज का धार्मिक महत्व
गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। पीले वस्त्र धारण करना, चने की दाल या हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है। दशमी से एकादशी में प्रवेश होने के कारण आज से ही सात्विकता और संयम का पालन लाभकारी रहेगा।
