Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Venus Transit Cancer 2020 : शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशि के जातको को मिलेगा ऐश्वर्य और जीवन में सुख समृद्धि

Venus Transit Cancer 2020 : 1 सितंबर 2020 को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातको पर पड़ेगा। शुक्र को ऐश्वर्य और भोग विलास का कारक माना जाता है तो चलिए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के जातको पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

Venus Transit Cancer 2020 : शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशि के जातको को मिलेगा ऐश्वर्य और जीवन में सुख समृद्धि
X
Venus Transit Cancer 2020 : शुक्र का कर्क राशि में गोचर, इन राशि के जातको को मिलेगा ऐश्वर्य और जीवन में सुख समृद्धि

Venus Transit Cancer 2020 : शुक्र का राशि परिवर्तन 1 सितंबर को मिथुन से कर्क राशि में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर मंगलवार को रात 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। जिसके बाद शुक्र 28 सिंतबर सोमवार को रात 1 बजकर 15 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के जातको को के लिए तो शुभ है लेकिन कुछ राशियों के जातको के लिए अशुभ है। तो आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने पर सभी 12 राशियों के जातको पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...


शुक्र गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Shukra Gochar Mesh Rashi Per Prabhav)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। चतुर्थ भाव से माता और सुख का विचार किया जाता है। चतुर्थ भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको आपकी माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इस समय में आपकी माता की सेहत ठीक रहेगी। शुक्र का परिवर्तन आपको वाहन सुख भी प्राप्त करा सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।


शुक्र गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Vrishabh Rashi)

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। तीसरे भाव से पराक्रंम का विचार किया जाता है। तीसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस समय मे आपका भाग्य भी आपका पूरी तरह से साथ देगा। वहीं इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहन और मित्रों का भी साथ मिलेगा।


शुक्र गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Mithun Rashi)

शुक्र मिथुन राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में गोचर करेगा। दूसरे भाव से धन का विचार किया जाता है। दूसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके धन को बढ़ाएगा। इस समय में आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको आपके परिवार के लोगों का भरपूर साथ दिलाएगा। इतना ही नहीं शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने ससुरालवालों से भी लाभ मिलेगा।


शुक्र गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kark Rashi)

शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लग्न भाव पर पड़ेगा। लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। पहले भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अधिक खर्चीला बना सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आप अपने धन को विलासिता की वस्तुएं खरीदने में व्यय करेंगे। इतना ही नहीं इस समय में आप अपने जीवनसाथी का प्रेम भी पूर्ण तरीके से प्राप्त करेंगे। जिससे आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।


शुक्र गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Singh Rashi)

शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए बारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। बारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्च बढ़ाएगा। यह खर्च आपकी यात्राओं पर होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको लंबी यात्राएं करा सकता है।यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय काफी अनुकूल है। लेकिन इस समय में आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


शुक्र गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। ग्यारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। शुक्र का परिवर्तन आपको किसी महिला मित्र से लाभ दिला सकता है। इतना ही नहीं यदि आपकी कोई बड़ी बहन है तो आपको उनसे भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल है।


शुक्र गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Tula Rashi)

शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के दसवें भाव में हो रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। दसवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने से आपको आपके कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको नौकरी में प्रमोशन भी दिला सकता है। इसके अलावा इस समय में आपकी माता के सेहत और आपके सुख दोनों में वृद्धि हो सकती है। इस समय में आपका वाहन या भूमि का कोई सपना भी पूरा हो सकता है।


शुक्र गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Vrishchik Rashi)

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातको के नवम भाव में हो रहा है। नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। भाग्य भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपके सभी रूके हुए कार्य इस समय में पूर्ण होंगे। वहीं छोटे भाई बहनों और मित्रों का साथ भी आपको मिलेगा। स्त्री पक्ष से आपको किसी प्रकार का कोई लाभ हो सकता है। इसलिए किसी कार्य को करने से पहले अपने घर की स्त्रियों से सलाह अवश्य लें।


शुक्र गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Dhanu Rashi)

शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में अष्टम भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अत्याधिक कष्ट पहुंचा सकता है। शुक्र का पारिवर्तन आपके धन और परिवार की स्थिति को ठीक रखेगा। लेकिन आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी इस समय में हो सकती हैं। इस समय में आप मास मदिरा का सेवन अधिक कर सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।


शुक्र गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Makar Rashi)

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के सप्तम भाव में होने जा रहा है। सप्तम भाव से विवाह का विचार किया जाता है। सप्तम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति कराएगा। शुक्र का परिवर्तन विवाह योग्य जातकों का विवाह भी कराएगा। इस गोचर के कारण इस राशि के लोग अपने सजने संवरने पर अधिक खर्च कर सकते हैं। इस समय सौंदर्य प्रसाधन के बिजनेस जुड़े लोगों को अधिक फायदा हो सकता है।


शुक्र गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Kumbh Rashi)

कुंभ राशि के जातको के लिए शुक्र का गोच छठे भाव में होने जा रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रुओं का विचार किया जाता है। छठे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको स्वास्थय संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है। यदि आप कर्क राशि की महिला हैं तो इस समय में आपको विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपका खर्च भी अधिक बढ़ सकता है।


शुक्र गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2019 Effects On Meen Rashi)

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के पांचवें भाव पर होने जा रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। पांचवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको अपने प्रेम में सफलता मिल सकती है। शुक्र का परिवर्तन सिंगल लोगों को कोई साथी दिला सकता है। वहीं काफी समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है।

और पढ़ें
Next Story