Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Venus Transit 2020 : 23 अक्टूबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों के जातको पर प्रभाव

Venus Transit 2020 : 23 अक्टूबर को शुक्र का कन्या राशि में परिवर्तन हो रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातको पर पड़ेगा। शुक्र को दैत्यों कोा गुरु माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र को ज्योतिष में वैवाहिक सुख का कारक भी माना जाता है तो चलिए जानते हैं शुक्र का कन्या राशि में गोचर करने पर सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Gochar 2021: अगस्त में तीन ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन,  इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत
X

Gochar 2021: अगस्त में तीन ग्रह कर रहे राशि परिवर्तन, इन राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत

Venus Transit 2020 : शुक्र का राशि परिवर्तन 23 अक्टूबर 2020 को सिंह राशि से कन्या राशि में होने जा रहा है। शुक्र का यह गोचर शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। जिसके बाद शुक्र मंगलवार 17 नवंबर 2020 को रात 1 बजकर 15 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे और उसके बाद शुक्र वृश्चिक राशि में गोर जाएंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर आइए जानते हैं...


शुक्र गोचर मेष राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छठे भाव से रोग और शत्रुओं का विचार किया जाता है। छठे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको स्वास्थय संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है। यदि आप कर्क राशि की महिला हैं तो इस समय में आपको विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस समय में आपका खर्च भी अधिक बढ़ सकता है।


शुक्र गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव पर होने जा रहा है। ज्याोतिष शास्त्र में पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। पांचवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपको अपने प्रेम में सफलता मिल सकती है। शुक्र का परिवर्तन सिंगल लोगों को कोई साथी दिला सकता है। वहीं काफी समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है।


शुक्र गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चतुर्थ भाव से माता और सुख का विचार किया जाता है। चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर होने के कारण आपको आपकी माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। इस समय में आपकी माता की सेहत ठीक रहेगी। शुक्र का परिवर्तन आपको वाहन सुख भी प्राप्त करा सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।


शुक्र गोचर कर्क राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में तीसरे भाव से पराक्रंम का विचार किया जाता है। तीसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को करने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। इतना ही नहीं इस समय मे आपका भाग्य भी आपका पूरी तरह से साथ देगा। वहीं इस समय में आपको अपने छोटे भाई बहन और मित्रों का भी साथ मिलेगा।


शुक्र गोचर सिंह राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र में दूसरे भाव से धन का विचार किया जाता है। दूसरे भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके धन को बढ़ाएगा। इस समय में आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको आपके परिवार के लोगों का भरपूर साथ दिलाएगा। इतना ही नहीं शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको अपने ससुरालवालों से भी लाभ मिलेगा।


शुक्र का कन्या राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए लग्न भाव पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लग्न भाव से शरीर का विचार किया जाता है। पहले भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अधिक खर्चीला बना सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आप अपने धन को विलासिता की वस्तुएं खरीदने में व्यय करेंगे। इतना ही नहीं इस समय में आप अपने जीवनसाथी का प्रेम भी पूर्ण तरीके से प्राप्त करेंगे। जिससे आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।


शुक्र गोचर तुला राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए बारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। बारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके खर्च बढ़ाएगा। यह खर्च आपकी यात्राओं पर होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको लंबी यात्राएं करा सकता है।यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय काफी अनुकूल है। लेकिन इस समय में आपको अपनी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।


शुक्र गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। ग्यारहवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। शुक्र का परिवर्तन आपको किसी महिला मित्र से लाभ दिला सकता है। इतना ही नहीं यदि आपकी कोई बड़ी बहन है तो आपको उनसे भी लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल है।


शुक्र गोचर धनु राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के दसवें भाव में हो रहा है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। दसवें भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन होने से आपको आपके कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ प्राप्त होगा। शुक्र का परिवर्तन आपको नौकरी में प्रमोशन भी दिला सकता है। इसके अलावा इस समय में आपकी माता के सेहत और आपके सुख दोनों में वृद्धि हो सकती है।


शुक्र गोचर मकर राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर आपकी राशि से नवम भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। भाग्य भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। इस समय में आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपके सभी रूके हुए कार्य इस समय में पूर्ण होंगे। वहीं छोटे भाई बहनों और मित्रों का साथ भी आपको मिलेगा। स्त्री पक्ष से आपको किसी प्रकार का कोई लाभ हो सकता है। इसलिए किसी कार्य को करने से पहले अपने घर की स्त्रियों से सलाह अवश्य लें।


शुक्र गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में अष्टम भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। अष्टम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको अत्याधिक कष्ट पहुंचा सकता है। शुक्र का पारिवर्तन आपके धन और परिवार की स्थिति को ठीक रखेगा। लेकिन आपको स्वास्थ संबंधी परेशानी इस समय में हो सकती हैं। इस समय में आप मास मदिरा का सेवन अधिक कर सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।


शुक्र गोचर मीन राशि पर प्रभाव

शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए सप्तम भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष में सप्तम भाव से विवाह का विचार किया जाता है। सप्तम भाव में शुक्र का राशि परिवर्तन आपको वैवाहिक सुख की प्राप्ति कराएगा। शुक्र का परिवर्तन विवाह योग्य जातकों का विवाह भी कराएगा। इस गोचर के कारण इस राशि के लोग अपने सजने संवरने पर अधिक खर्च कर सकते हैं। इस समय सौंदर्य प्रसाधन के बिजनेस जुड़े लोगों को अधिक फायदा हो सकता है।

और पढ़ें
Next Story