Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Vastu Tips: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे पैसों की तंगी से परेशान!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर की छत पर कुछ चीजों को रखने की मनाही है। अगर ये चीजें घर की छत पर होती हैं तो व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Vastu Tips: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे पैसों की तंगी से परेशान!
X

ज्यादातर घरों की छत पर फूल-पौधों के गमले (Roof Gardening) रखे हुए होते हैं। साथ ही जो चीजें हमारी काम की नहीं होती है या फिर जिनका हम कम इस्तेमाल करते हैं उन सामानों को भी घर की छत (House Roof) पर रख देते हैं। वहीं, क्या आप ये जानते हैं कि छत पर कुछ चीजों का होना (Vastu Tips) कंगाली की ओर भी लेकर जा सकता है? जी हां, वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में घर की छत पर कुछ चीजों को रखने की मनाही है। अगर ये चीजें घर की छत पर होती हैं तो व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें छत पर नहीं रखना चाहिए...

जंग लगा हुआ लोहा

अपने घर की छत पर लोहा या जंग लगा हुआ लोह या फिर इसका सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस तरह के सामान का छत पर होना अशुभ माना गया है। इससे शारीरिक और आर्थिक समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि आप जंग लगे सामान को फेक दें या कबाड़ी को बेच दें।

बांस

वास्तु शास्त्र में छत पर बांस को रखना भी अशुभ माना गया है। अगर आपने किसी काम से इसे रख रखा है तो काम हो जाने के बाद इसे छत से छटा दें। कहा जाता है कि छत पर बांस रखने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

टूटे गमले

आजकल ज्यादातर लोग अपने घर की छत पर भी गार्डनिंग करते हैं। ऐसे में टूटे गमले भी छत पर होते है, लेकिन इसका होना वास्तु शास्त्र में मना किया गया है। शास्त्र के अनुसार घर की छत पर टूट गमले या मटके का होना अशुभ होता है। इस व्यक्ति को धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है

झाड़ू

घर की छत पर टूटी या खराब झाड़ू नहीं रखी होनी चाहिए। इसका छत पर फिका या रखा होना मां लक्ष्मी को नाराज करता है। ऐसे में धन संबंधिक कष्ट हो सकते हैं। आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें
Next Story