Surya Gochar 2021 : सूर्य के मीन राशि में गोचर का क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव, जानें
Surya Gochar 2021 : सूर्यदेव के मीन राशि में गोचर कस आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कैसा रहेगा आपका भाग्य जानें हरिभूमि के साथ...

Surya Gochar 2021 : सूर्यदेव के मीन राशि में गोचर कस आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कैसा रहेगा 14 मार्च से 14 अप्रैल के मध्य आपका भाग्य जानें हरिभूमि के साथ...
ये भी पढ़ें : Surya Gochar 2021 : ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे राशि परिवर्तन
मेष राशि
सूर्य के कारण खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ राशि
इन लोगों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी में खास काम पूरा हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। परिवार की मदद से किसी काम में सफलता और लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
सूर्य नवम हो जाएगा। इस कारण कर्क राशि के लिए ये समय शुभ रहेगा। भाग्या का साथ मिलेगा। मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
इन लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। इस वजह से अनजाना डर सता सकता है। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करेंगे तो ही कुछ लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
सूर्य के सप्तम होने से जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और सोच-समझकर का बात करें। धैर्य न छोड़ें। सावधान रहें।
तुला राशि
सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि
सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।
धनु राशि
इनके लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।
मकर राशि
सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है।
कुंभ राशि
द्वितीय सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, जोश में कोई काम न करें। धैर्य बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मीन राशि
सूर्य अब इसी राशि में रहने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)