Solar Eclipse December 2020 : भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं परन्तु सभी राशियों पर डालेगा अपना प्रभाव
Solar Eclipse December 2020 : कल यानि 14 दिसंबर 2020 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है। 14 दिसंबर 2020 को लगने वाला यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण होगा।

प्रतीकात्मक फोटो
Solar Eclipse December 2020 : कल यानि 14 दिसंबर 2020 दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगने वाला है। 14 दिसंबर 2020 को लगने वाला यह ग्रहण 15 दिनों के अंदर लगने वाला दूसरा ग्रहण होगा। इस साल 30 नवंबर 2020 को चंद्र ग्रहण लगा था। 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। आइए जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण किस समय और कहां कहां दिखाई देगा। और भारत में सूतक काल नहीं होने के बाद भी राशियों पर डालेगा अपना प्रभाव।
Also Read: ये है दुनिया का सबसे बड़ा पाप, व्यक्ति के सभी पुण्यों को कर देता है नष्ट
भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण कल शाम 07:03 बजे से लगेगा। और रात्रि 12:23 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग पांच घंटे की होगी। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और अटलांटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
Also Read: Christmas Shayari 2020: क्रिसमस के पर्व पर इन कोट्स से दें अपनों को शुभकामनाएं
ग्रहण काल एक खगोलीय घटना है। लेकिन धार्मिक रुप से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार भले ही यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर पूर्ण रूप से पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण कई राशियों के लिए बहुत शुभ होगा। और उन्हें मालामाल कर देगा। और वहीं दूसरी ओर कई राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। और उन राशियों पर अपना अशुभ प्रभाव डालेगा।
साल 2020 की शुरूआत में 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगा था। और वहीं साल 2020 के आखिरी महीने में भी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल मिलाकर छह ग्रहण लगेंगे। जिसमें चार चंद्र और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। 21 जुन को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा।