Shubh vivah muhurat 2021: साल 2021 में विवाह के लिए ये तिथियां हैं शुभ, आप कर सकते हैं इन दिनों में चट मंगनी पट ब्याह
Shubh vivah muhurat 2021: जब भी हम लोग विवाह बंधन आदि का पवित्र कार्य करते हैं तो सबसे पहला प्रश्न होता है कि विवाह के लिए सबसे उत्तम तिथि और शुभ मुहूर्त क्या होगा। तो आइए जानते हैं कि वर्ष 2021 में शुभ विवाह मुहूर्त कौन-कौन से हैं।

विवाह मुहूर्त
Shubh vivah muhurat 2021: जब भी हम लोग विवाह बंधन आदि का पवित्र कार्य करते हैं तो सबसे पहला प्रश्न होता है कि विवाह के लिए सबसे उत्तम तिथि और शुभ मुहूर्त क्या होगा। तो आइए जानते हैं कि वर्ष 2021 में शुभ विवाह मुहूर्त कौन-कौन से हैं।
Also Read: vivah muhurt: कल से बजेंगी शहनाईयां, जानिए वर्ष 2021 में विवाह की शुभ तारीख
शास्त्रों के अनुसार जब भी गुरू और शुक्र अस्त रहते हैं तो ऐसे समय में विवाह आदि मंगल कार्य नहीं किए जाते। क्योंकि विवाह के लिए गुरू और शुक्र का उदय होना महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर गुरु अस्त है तब भी विवाह कार्य संपन्न नहीं होते हैं और अगर शुक्र अस्त हैं तो भी विवाह संबंधी मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं। और इस बार साल 2021 की शुरूआत में ही 14 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक गुरु अस्त दोष रहेगा और उसके बाद 8 फरवरी 2021 से 12 अप्रैल 2021 तक शुक्र अस्त दोष रहेगा। अर्थात 14 जनवरी 2021 से लेकर 12 अप्रैल 2021 तक गुरु और शुक्र अस्त दोष के कारण कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त नहीं है। और इस दौरान आपको विवाह आदि मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए। लेकिन इस दौरान आप सगाई आदि का कार्य यानि कि मंगनी आदि कार्य कर सकते हैं। मंगनी आदि कार्य में कोई समस्या वाली बात नहीं है।
Also Read: vivah muhurt 2020: इस साल आठ दिन ही डांस कर सकेंगे लोग, जानिए विवाह मुहूर्त
साल 2021 में शुभ विवाह मुहूर्त
अप्रैल 2021 की शुभ तिथियां- 25, 26, 27, 28 और 30 अप्रैल की तिथि विवाह के लिए शुभ हैं।
मई 2021 की शुभ तिथियां- 02, 04, 07, 08, 09, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 29, 30 और 31 मई की तिथि विवाह के लिए शुभ हैं।
जून 2021 की शुभ तिथियां- 05, 06, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 28 और 30 जून की तिथि विवाह के लिए शुभ हैं।
जुलाई 2021 की शुभ तिथियां- 01, 02, 03, 07, 15 और 18 जुलाई की तिथि विवाह के लिए शुभ हैं।
नवंबर 2021 की शुभ तिथियां-15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर की ये तिथियां विवाह के लिए शुभ हैं।
दिसंबर 2021 की शुभ तिथियां-1, 2, 6, 7, 11 और 13 दिसंबर की ये तिथियां विवाह कार्यों के लिए शुभ हैं।
साल 2021 में विवाह के मुहूर्त अधिक नहीं हैं। ज्योतिषियों के अनुसार साल 2021 में विवाह की जो तिथियां बताई गई हैं वो तिथियां किसी भी प्रकार के दोष से रहित हैं। और इन तिथियों में विवाह करना अति उत्तम रहेगा। अगर आप साल 2021 में शुभ विवाह की तिथियां देखना चाहते हो, या आप साल 2021 में विवाह करना चाहते हो तो इन तिथियों में से किसी भी तिथि का चुनाव आप कर सकते हैं।