जानें, शनिदेव को खुश करने के टॉप-10 उपाय, मिलेगा दरिद्रों के नारायण का आशीर्वाद
- शनिदेव (Shani dev) को प्रसन्न करने के 10 उपाय
- शनिदेव के उपायों को करें दिनचर्या में शामिल

X
Keshav SharmaCreated On: 14 March 2021 9:03 AM GMT
सभी लोग चाहते हैं कि उन पर शनि देव की शुभ कृपा दृष्टि बनी रहे इसलिए सभी लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कोई ना कोई उपाय भी करते हैं लेकिन लोगों से रोजमर्रा में जो गलतियां करते हैं उनसे शनि महाराज नाराज हो जाते हैं। वहीं शनिदेव की पूजा-पाठ और मंत्र से अधिक आवश्यक है कि अपनी जीवनशैली में हम कुछ ऐसा अपनाएं जिससे कि शनिदेव प्रसन्न हो जाएं और हमें आशीर्वाद देने के लिए विवश हो जाएं। तो आइए जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के 10 उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें : Vinayak Chaturthi 2021 : फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी कब है, जानें कैसे मिलेगा आपको गणपति जी का आशीर्वाद
- शनि देव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल की मालिश करने के पश्चात स्नान करना चाहिए।
- भगवान शनिदेव को दरिद्रों के नारायण भी कहा जाता है और दरिद्रों की सेवा से भी शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।
- गंभीर रोगों से ग्रस्त रोगी को काला छाता, चमड़े के जूते-चप्पल धारण करने से भी भगवान शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
- शनिवार के दिन शनि महाराज को उड़द की दाल के लड्डुओं का भोग लगाकर गरीबों में बांट दें। इससे गरीबों के मसीहा भगवान शनिदेव जल्दी ही प्रसन्न होते हैं।
- अपने घर और समाज में मौजूद सभी बुजुर्गों को सम्मान दें क्योंकि भगवान शनिदेव को वृद्धावस्था का स्वामी माना जाता है, जहां पर माता-पिता और वृद्ध लोगों का सम्मान होता है वहां शनिदेव की कृपा बरसती रहती है और जिस स्थान पर वृद्ध लोगों व माता-पिता का अपमान होता है, वहां कलेश, दुख और परेशानियां आती हैं और उस स्थान से खुशहाली दूर भाग जाती है।
- शनि मंदिर में लोहे की कोई ऐसी वस्तु जोकि मंदिर के काम आ सकें, अवश्य दान करनी चाहिए। इससे भी शनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- जब भी आप शनि मंदिर जाएं तो वहां से शनि रक्षा कवच अथवा काला धागा हाथ में बांधकर अवश्य आएं।
- अगर आप शनिदेव के कोप से उत्पन्न भीषण समस्या से परेशान हैं तो आप उसके निदान के लिए भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा एक साथ करें और आप प्रतिदिन शनि चालीसा, शिव चालीसा, बजरंगबाण, हनुमान बाहुक और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनि पीड़ा से व्यक्ति को लाभ मिलता है और शनिदेव का कोप शांत होता है।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि संबंधी कथा पढ़ें और श्रवण करें।
- शनिवार के दिन शनि मंदिर में बैठकर आप 'ॐ शं शनिश्चराय नम:' का जप करें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
Next Story