Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

लाल किताब के ये उपाय करोगे तो कभी नहीं आएंगे संकट

घर में आर्थिक संकट, बीमारी और परेशानी पता नहीं कब आ जाएं, कई बार कुछ लोगों पर कोई अचानक से संकट आ जाता है। ज्योतिष में संकट आने के कई कारण बताए गए हैं। कई बार विपत्ति में घिर जाने पर लोग कहते हैं कि सब कर्मों का खेल है। जैसा किया है, वैसा ही फल मिल रहा है। अर्थात अगर कर्म सुधर जाएं तो सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ज्योतिष या कोई ज्योतिषि किसी के कर्म तो सुधार नहीं सकता। बस उपाय या सावधानियां ही बता सकता है। तो आइए जाने लाल किताब के अनुसार कुछ सावधानियां और उपाय...

लाल किताब के ये उपाय करोगे तो कभी नहीं आएंगे संकट
X
प्रतीकात्मक

घर में आर्थिक संकट, बीमारी और परेशानी पता नहीं कब आ जाएं, कई बार कुछ लोगों पर कोई अचानक से संकट आ जाता है। ज्योतिष में संकट आने के कई कारण बताए गए हैं। कई बार विपत्ति में घिर जाने पर लोग कहते हैं कि सब कर्मों का खेल है। जैसा किया है, वैसा ही फल मिल रहा है। अर्थात अगर कर्म सुधर जाएं तो सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ज्योतिष या कोई ज्योतिषि किसी के कर्म तो सुधार नहीं सकता। बस उपाय या सावधानियां ही बता सकता है। तो आइए जाने लाल किताब के अनुसार कुछ सावधानियां और उपाय...

सावधानियां

1. किसी भी प्रकार का व्यसन और नशा न करें। करते हों तो त्याग दें।

2. ब्याज का कार्य करते हो तो त्याग दें।

3. तेरस, चौदस, अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन पूर्णरूपेण पवित्र बने रहें।

4. दादी, सास, मां, बहन, बेटी, पत्नी, मौसी, साली और बुआ से संबंध अच्‍छे रखें।

5. दादा, पिता, ससुर, भाई, काका, मामा, भांजे, साले, बहनोई, भतीजे और भाई से संबंध अच्‍छे रखें।

6. मांस और तामसिक भोजन को त्याग दें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

7. दान देने या लेने से पहले अपनी कुंडली किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को दिखाएं।

8. घर को वास्तु अनुसार बनाएं और उसके आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

9. लाल किताब के सभी उपाय दिन में ही करें। उपाय करने से पहले अपनी कुंडली का अच्छे से विश्लेषण कर लें।

10. सभी तरह के तांत्रिक अनुष्ठान और रात्रि के घोर कर्मों से दूर रहें।

ये कार्य करें

1. प्रतिदिन कौवे या पक्षियों को दाना डालने से पितृ तृप्त होते हैं।

2. प्रतिदिन चींटियों को दाना डालने से कर्ज और संकट से मुक्ति मिलती है।

3. प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाने से आकस्मिक संकट दूर रहते हैं।

4. प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक संकट दूर होता है।

और पढ़ें
Next Story