Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Today Horoscope 23 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

today horoscope 12 June 2023 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac aaj ka rashifal today astro
X

आज का राशिफल।

Today Horoscope 23 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि और दिन मंगलवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप सभी कार्यों को करने की चेष्टा कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सुखद होने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके आय में वृद्धि का योग बन रहा है। सरकारी नौकरी कर रहे हैं जातकों का प्रमोशन का योग बन रहा है। आज आपको कार्य को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक होगा।

मिथुन राशि।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में नई-नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर लाभ मिलने वाला है। आज आपको धन का लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि।

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी महिला को धन की प्राप्ति हो सकती है। आज माता-पिता की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पिता जी व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।

सिंह राशि।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत थकान हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि।

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको नौकरी के भरपूर मौके मिलेंगे। आज करियर के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत एकदम मस्त रहेगी।

तुला राशि।

तुला राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज आपको कार्यक्षेत्र में मुनाफा हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि।

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि हो सकती है। बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि।

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आज धर्म-कर्म के मामले में लगाव हो सकता है। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मकर राशि।

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज आपको कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जो जातक राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।

कुंभ राशि।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका वाहन, भूमि खरीदने के साथ स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आज आप किसी कागज पर साइन करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आपके करीबी ही धोखा दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि।

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत में बदलाव आएगा। अपनों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

और पढ़ें
Haribhoomi Team

Haribhoomi Team

युवा पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी हरिभूमि डिजिटल में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता शिक्षा के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के पहले पंक्ति में अपनी जगह बनाकर संस्थान का नाम रौशन किया। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग एवं लेखन की विशेषज्ञता के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईएमएस नोएडा से जुड़े हैं।


Next Story