Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 19 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

today horoscope 12 June 2023 aaj ka rashifal today horoscope in hindi daily zodiac aaj ka rashifal today astro
X

आज का राशिफल।

Today Horoscope 19 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल


1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका भाग्य साथ देने वाला है। आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज संतान पक्ष की ओर से निराशाजनक संदेश मिल सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।


2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण और संतोषजनक बीतने वाला है। आज आपको राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज आपकी कुंडली में शासन और सत्ता का योग बन रहा है। आज आपको कभी समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।


3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से मूल्यवान रहने वाला है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकता है। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। खान पान पर ध्यान रखें।


4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके वैवाहिक जीवन में प्रगति हो सकती है। समाज में मान-सम्मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है।


5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बहुत ही ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज अधिक भागदौड़ के कारण सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।


6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको रोजगार के क्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। आज दोपहर तक कोई कानूनी विवाद में जीत हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। सेहत का ध्यान रखें।


7. तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज का दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा हो सकता है।


8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज खुशियां आपके कदम को चूमेंगी। आज आप सेहत को लेकर थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हैं। धन के मामले में आज आपको मुनाफा हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।


9. धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो शुक्रवार का दिन मस्ती के साथ बितने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में थोड़ा घाटा सकता है। लेकिन, जल्द ही लाभ होगा। धैर्य बनाए रखें।


10. मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नौकरी मिलने की संभावना हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।


11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कार्य में रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जल्द ही ये सारी समस्याएं खत्म हो सकती है। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।


12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलने वाली है। आज बच्चों की ओर से कोई अच्छा संदेश मिल सकता है। आज यात्रा का संयोग बन रहा है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

और पढ़ें
Haribhoomi Team

Haribhoomi Team

युवा पत्रकार राघवेन्द्र तिवारी हरिभूमि डिजिटल में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता शिक्षा के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के पहले पंक्ति में अपनी जगह बनाकर संस्थान का नाम रौशन किया। फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, वीडियो एडिटिंग एवं लेखन की विशेषज्ञता के लिए देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आईएमएस नोएडा से जुड़े हैं।


Next Story