Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mithun Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों का साल 2022 में बन सकता है ये काम, जानें स्वभाव, लकी नंबर, कलर और स्टोन

  • जानें, मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
  • जानें, साल 2022 में आपको कौन सी सफलता मिल सकती है।
  • जानें, प्रेम के लिहाज से कैसा रहेगा आपका ये साल

Mithun Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों का साल 2022 में बन सकता है ये काम, जानें स्वभाव, लकी नंबर, कलर और स्टोन
X

Mithun Horoscope 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके आने वाले कल अर्थात उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। यहीं नहीं बल्कि व्यक्ति की राशि से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में भी अनुमान लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव, साल 2022 में मिथुन राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी और महाउपाय के बारे में...

ये भी पढ़ें: Vrishabha Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों का साल 2022 में बन सकता है ये काम, जानें स्वभाव, लकी नंबर, कलर और स्टोन

मिथुन राशि के लिए साल 2022 में लकी चीजें

मिथुन राशि 2022 में लकी चीजें

लकी नंबर, कलर और स्टोन

लकी नंबर

5

लकी कलर

हरा, पीला और नारंगी

लकी स्टोन

पन्ना

मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव

मिथुन राशि के जातक काफी बुद्धिमान और दोस्ताना मिजाज होते हैं। इनमें एक खास गुण होता है कि, ये लोग दूसरों की अच्छाईयों को जल्दी ही स्वीकार करके उनसे बहुत कुछ सीख लेते हैं। इनके लिए सभी रिश्ते बेहद खास और अहम होते हैं। ये अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन्हें लाइफ में बहुत रोक-टोक करने वाले लोग पसंद नहीं होते हैं। अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये बहुत जल्दी ही दोस्त बना लेते हैं। अगर इन्हें लगे कि कोई इन्हें सही राय दे रहा है तो ये लोग उसकी बात का मान रखना भी खूब जानते हैं। बातचीत करने में भी इनका कोई जवाब नहीं है। ये अच्छे वक्ता होने के साथ ही अच्छे श्रोता भी होते हैं। लव लाइफ की अगर बात करें तो ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं। ये अपने प्रेमी या पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं। जिससे ये प्यार करते हैं उसे ही ये अपने जीवनसाथी के रूप में पाना चाहते हैं। अत: प्रेम के मामले में ये लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ही ईमानदार रहते हैं।

मिथुन राशि साल 2022 सबसे बड़ी खुशखबरी

पारिवारिक मामलों में यह साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इस वर्ष पारिवारिक शांति-सद्भाव और नई खुशियां आपको प्राप्त हो सकती हैं। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और वहीं परिवार के साथ इस वर्ष कई ऐसे बेहतरीन पल आएंगे जिनमें सब मिलकर काफी अच्छे से एन्जॉय करेंगे।

वहीं उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस साल अपने मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो आप आलस्य को त्याग दें और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कमर कस लें। सफलता आपके कदम चूमेगी।

नौकरी और कारोबार के मामले में इस वर्ष आपके सितारे बुलन्दी पर होंगे। इस वर्ष नौकरी के क्षेत्र में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान मिल सकता है। अगर आप काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस साल आपकी तलाश पूरी हो सकती है। वहीं काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग हैं।

प्रेम और वैवाहिक मामलों में इस वर्ष आप अपने दिल की बात पार्टनर से खुलकर कहने में सक्षम होंगे। विवाह का इंतजार कर रहे जातकों के लिए इस वर्ष वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की पूर्ण संभावना है। विवाहित जातकों के लिए यह वर्ष बढ़िया रहेगा।

इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। इस साथ आपका आर्थिक पक्ष बीते वर्ष के मुकाबले अधिक मजबूत रहेगा।

मिथुन राशि साल 2022 महाउपाय

  1. शुक्रवार के दिन भोजन के पूर्व गौ माता के लिए भोजन निकालकर ही भोजन करें।
  2. बुधवार के दिन गणपति जी की आराधना करें। आप चाहें तो बुधवार का व्रत भी कर सकते हैं।
  3. वहीं पन्ना धारण करने से आपको धन-शिक्षा यश, मान-सम्मान, भूमि और भवन आदि सुखों में वृद्धि हो सकती है।
  4. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में जल देने से आपका भाग्योदय होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

और पढ़ें
Next Story