जानिए आपके लिए कैसा होगा गुरु और शुक्र का समसप्तक योग
31 जुलाई 2020 -01 अगस्त 2020 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के साथ राहु और बुध भी होंगे। वहीं धनु राशि में गुरु के साथ केतु भी मौजूद होंगे। इन ग्रहों की एक-दूसरे के सातवें घर में दृष्टि होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शुक्र को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इन ग्रहों के समसप्तक योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी।

31 जुलाई 2020 -01 अगस्त 2020 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के साथ राहु और बुध भी होंगे। वहीं धनु राशि में गुरु के साथ केतु भी मौजूद होंगे। इन ग्रहों की एक-दूसरे के सातवें घर में दृष्टि होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु और शुक्र को एक-दूसरे का शत्रु माना गया है। इन ग्रहों के समसप्तक योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी।
मेष
भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। चिढ़चिढ़ापन दूर होगा। नौकरी और व्यापार की दिक्कतें भी इस वक्त दूर हो सकती हैं। पराक्रम बढ़ेगा। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। हनुमान चालीसा पढ़ने और हनुमान जी को सफेद पुष्प अर्पित करने से लाभ होगा।
वृष
गुरु और शुक्र का यह योग इस राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी भाषा मधुर और लोगों को प्रभावित करने वाली होगी। इस दौरान आप अपने ऊपर थोड़ा धन खर्च भी कर सकते हैं। इस दौरान आपके पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय भी बीतेगा।
मिथुन
इस दौरान आपके बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के अवसर बन सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नया पद मिल सकता है। आप सदैव नया सीखने के लिए तत्पर रहेंगे और आय के नए साधन भी बनेंगे।
कर्क
जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। फैशन के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवहार में चिढ़चिढ़ेपन के चलते पिछले काफी समय से जो नुकसान हो रहा था, वो अब दूर हो सकता है। घर में सुखों का निवास होगा।
सिंह
इस राशि की महिलाओं को धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा सरकारी योजना का भी लाभ मिलेगा। मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसके अलावा आप विदेश यात्रा का सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ मिलेगी।
कन्या
कार्यक्षेत्र में संकट आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। लोगों से बेवजह विवाद बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी।
तुला
कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी इस राशि के जातकों को शुभ संदेश मिल सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही ज्ञान में भी इजाफा होगा। शादीशुदा लोगों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
वृश्चिक
संबंधियों से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध सफल होंगे। संकटों से मुक्ति मिलेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों में तेजी से इजाफा होगा। मानसिक चिंताएं नहीं रहेंगी। नौकरी में चल रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु
माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है। सामाजिक स्तर उठने के साथ मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे। ससुराल पक्ष से जातकों को लाभ मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
मकर
जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दाम्पत्य सुख की हानि होगी। शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। प्रेम संबंध असफल होंगे।
कुंभ
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पर्यटन के अवसर प्राप्त होंगे। पुत्र से लाभ हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। भूमि, भवन, वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
मीन
खर्चे कम होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन या जमीन की खरीदारी के लिए यह समय काफी शुभ रहेगा। इस दौरान किया गया निवेश लंबे समय तक लाभ देगा। सुखों की प्राप्ति होगी।