मिथुन, कर्क और कन्या राशि वाले आर्थिक रुप से समृद्ध रहेंगे, जॉब के मामले में हो सकती हैं दिक्कतें
- राशि के अनुसार जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
- आपकी राशि के अनुसार आपके लिए शुभ रंग और अंक

आज का राशिफल, 11 मार्च 2021, Gemini, Cancer and Virgo Aaj ka Rashifal, 11 March 2021। मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों का आज कैसा रहेगा भाग्य, शुभ अंक और शुभ रंग जानें हरिभूमि के साथ...
ये भी पढ़ें : Phulera Dooj 2021 Date : फुलेरा दूज के दिन किस लग्न में करें विवाह, एक क्लिक कर जानें शुभ मुहूर्त
मिथुन
आर्थिक रुप से मजबूत होने के कारण आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे। घूमने जाना बेहद रोमांचक और तरोताजा करने वाला साबित हो सकता है। संपत्ति को लेकर चल रही समस्या आसानी से सुलझा लिए जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में थोड़ी मानसिक परेशानी रहने के संकेत हैं। सेहत में सुधार होने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का पीला
ये भी पढ़ें : Vashikaran : किसी भी महिला को ऐसे करें अपने वश में, जानिए मंत्र और प्रयोगविधि
कर्क
किसी अप्रत्याशित जगह से आमदनी की संभावना है। विदेश जा रहे लोगों का सभी तरह से और सही कीमत पर मकान खरीद का सपना पूरा होगा। आज पढाई को लेकर निश्चिंतता रह सकती है। परिवार में एक नई शुरुआत की खुशी रहेगी। सेहत संतोषजनक रहेगी। जॉब में नए लोगों के लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
ये भी पढ़ें : Surya Gochar 2021 : ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे राशि परिवर्तन
कन्या
निवेश करने वालों के पास लाभ कई विकल्प मौजूद रहेंगे, अपनी सहूलियत से चुनाव कर सकते हैं। मकान रेंट पर देने के लिए कोई सही पार्टी मिल ही जाएगी। पढाई में स्पष्ट नजरिया और एकाग्रता का लाभ मिलेगा। सेहत सुधारने के लिए उठाए गए कदम का लाभ नजर आने वाला है। किसी पार्टी या समारोह के आयोजन को लेकर व्यस्तता रहेगी। वर्कलोड के कारण परिवार को समय देना मुश्किल होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)